नयी दिल्ली। लोगों का अपनी कार खरीदने का एक स्पेशल ड्रीम होता है। मगर अकसर लोग महंगे दाम और अपनी कमजोर फाइनेंशियल स्थिति के चलते अपने इस स्पेशल ड्रीम को पूरा नहीं कर पाते। अगर हम कोरोना संकट की बात करें तो इस समय अपना पर्सनल वाहन होना अक्लमंदी है। मगर पिछले कुछ महीनों से चल रहे हालात से संभव है कि आपकी वित्तीय हालत कमजोर हुई हो। यानी एक तरफ वित्तीय हालत कमजोर और दूसरी तरफ निजी वाहन होना जरूरत। अगर आप ऐसी किसी दुविधा में हैं तो इसका एक रास्ता है। दरअसल आपको मारुति की कारें स्कूटर-मोटरसाइकिल से भी कम कीमत पर मिल सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे मिलेगी आपको मारुति की ये सस्ती कारें।
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी का अपना एक सैकंड हैंड कार प्लेटफॉर्म है ट्रूवैल्यू। ट्रूवैल्यू पर मारुति की सैकंड हैंड कारें बेहद कम कीमत पर मिल सकती हैं। बता दें कि कंपनी की वेबसाइट पर मारुति की ऑल्टो और वैगनआर जैसी कारें किसी स्कूटर से भी कम दाम पर मिल रही हैं। अगर आप सैकंड हैंड कार खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए ये गोल्डन चांस है। जानते हैं मिलने वाली कारों और उनकी कीमत के बारे में।
मारुति की जो सबसे अधिक बिकने वाली कारें हैं उनमें स्विफ्ट शामिल है। इस समय ट्रूवैल्यू पर दी उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इस कार का 2012 मॉडल उपलब्ध है। ये कार 1.82 किलोमीटर चल चुकी है। ये केवल एक ही व्यक्ति के पास रही है। डीजल वर्जन में मिल रही इस कार की कीमत 2.25 लाख रु रखी गई है जो बेहद मुनासिब और किफायती है।
मारुति की और बेहतरीन कारों में से एक वैगनआर बेहद सस्ते दामों पर मिल रही है। अच्छी बात ये है कि 2012 मॉडल वाली ये कार सिर्फ 55,228 किलोमीटर ही चली है। यानी ये कार आपको बेहद अच्छी कंडीशन में मिलेगी। इस कार की कीमत सिर्फ 1.85 लाख रुपये रखी गई है। पेट्रोल वर्जन वाला वैगनआर का ये फर्स्ट एलएक्सआई मॉडल है।
कंपनी की एक और दमदार कार ऑल्टो बेहद मुनासिब कीमतों पर मिल रही है। ऑल्टो का उपलब्ध थोड़ा पुराना है। यह कार का 2008 मॉडल है। इसीलिए इस कार की कीमत सिर्फ 72000 रु है। ये होंडा एक्विटा 6जी के सबसे सस्ते मॉडल से भी कम कीमत पर मिल रही है, जिसकी कीमत 78,167 रुपये है। बता दें कि ये सभी कारें दिल्ली में बिक्री के लिए हैं।
ये सभी कारें ट्रूवैल्यू पर बेची जा रही हैं। वैसे बता दें कि ट्रूवैल्यू की वेरिफाइड कारों पर एक फायदा यह है कि कंपनी बकायदा कारों के पार्ट्स का वेरिफिकेशन करती है। इतना ही नहीं आपको कारों के साथ वारंटी और फ्री सर्विसिंग की सुविधा भी मिल सकती।
आप कहीं से सैकंड हैंड कार खरीदें तो संभव है कि वहां पेपरवर्क प्रोसेस मुश्किल हो। मगर ट्रूवैल्यू पर कार खरीदने में पेपरवर्क प्रोसेस बेहद आसान होती है। ट्रूवैल्यू पर मौजूद सभी कारें, जो सेल्स के लिए उपलब्ध होती उनमें पेपरवर्क का झंझट कम और प्रोसेस बहुत आसान है।
अगर आपकी योजना सैकंड हैंड कार खरीदने की है तो आप एक बार इस प्लेटफॉर्म पर ट्राई कर सकते हैं, जहां आपको अपनी पसंद की कार बेहद कम दाम में और बेहद कम पेपरवर्क के झंझट के साथ मिल सकती है।
More Articles
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?