नयी दिल्ली। आप रिलायंस जियो का प्रीपेड कनेक्शन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से प्राप्त कर सकते हैं। आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से एक नयी जियो सिम बुक कर सकते हैं या एक नया प्रीपेड कनेक्शन खरीदने के लिए अपने करीबी जियो स्टोर पर जा सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि रिलायंस जियो नयी सिम के लिए कोई भी शुल्क नहीं लेती है। यानी आपको नयी जियो सिम एक दम फ्री मिलेगी। हालांकि सिम को एक्टिव करने के लिए आपको पहले रिचार्ज करना पड़ता है। इसके अलावा पहली बार जियो यूजर्स को प्राइम मेंबरशिप के लिए 99 रुपये का भुगतान करना होगा। इसका मतलब यह है कि अगर कोई ग्राहक 149 रुपये वाला रिचार्ज कराए तो उसे प्राइम मेंबरशिप के लिए 99 रुपये के भुगतान सहित उसका पहला रिचार्ज 248 रुपये का होगा। आप फ्री सिम लेकर रोज 3 जीबी डेटा बेनेफिट वाला प्लान भी रिचार्ज करा सकते हैं।
जियो के पास रोज 3 जीबी डेटा बेनेफिट वाले कुल तीन प्लान हैं। इनमें सबसे प्लान है 349 रु। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। 28 दिनों तक आपको रोज 3 जीबी डेटा के साथ सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 फ्री एसएमएस मिलेंगे। ये प्लान कुल 84 जीबी डेटा बेनेफिट के साथ आता है। मगर डेली 3 जीबी लिमिट पूरी होने पर भी आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा। ये प्लान जियो ऐप्स के कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। अगर आप फ्री सिम लेकर ये प्लान रिचार्ज कराएं तो आपको 448 रु का रिचार्ज कराना होगा।
जियो के 401 रु वाले प्लान में भी रोज 3 जीबी डेटा बेनेफिट मिलता है। साथ ही आपको 6 जीबी एक्स्ट्रा डेटा भी मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिनों की है। 28 दिनों तक आपको सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस मिलेंगे। ये प्लान कुल 90 जीबी डेटा बेनेफिट के साथ आता है। मगर डेली 3 जीबी लिमिट पूरी होने पर ये प्लान भी 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा बेनेफिट देगा। इस प्लान में जियो ऐप्स का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। एक खास बेनेफिट जो 401 रु के रिचार्ज पर आपको मिलेगा वो है फ्री में 1 साल डिज्नी + हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन। अगर आप फ्री सिम लेकर ये प्लान रिचार्ज कराएं तो आपको 500 रु का रिचार्ज कराना होगा।
जियो का डेली 3 जीबी डेटा बेनेफिट तीसरा और आखिरी प्लान है 999 रु का। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। यानी आपको कुल 252 जीबी डेटा बेनेफिट मिलेगा। अच्छी बात ये है कि आपकी डेली 3 जीबी डेटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट मिलता रहेगा। पर आपकी स्पीड 64 केबीपीएस तक घट जाएगी। अगर आप फ्री सिम लेकर ये प्लान रिचार्ज कराएं तो आपको 1098 रु का रिचार्ज कराना होगा।
जियो के 999 रु वाले प्रीपेड प्लान में आपको सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट के साथ रोज फ्री 100 एसएमएस भी मिलेंगे। साथ ही आपको जियो ऐप्स का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
गौरतलब है कि रिलायंस जियो ने 1 जनवरी 2021 से सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा शुरू कर दी। अब जियो यूजर्स सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। 1 जनवरी से रिलायंस जियो इंफोकॉम ने फिर से ऑफ-नेट घरेलू वॉयस कॉल मुफ्त कर दी है।
ट्राई ने ऑफ-नेट कॉल्स पर इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज (आईयूसी) समाप्त कर दिया। इससे जियो से सभी नेटवर्कों अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग हो सकेगी।
More Articles
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति