Aadhaar Card आज के वक्त में काफी जरूरी डाक्यूमेंट में से एक है। कई सारी जगह में इसकी आवश्यकता होती है। वहीं अब आधार कार्ड से जुड़ा एक अहम अपडेट लोगों को जानना जरूरी है। अगर आप आधार कार्ड में कुछ अपडेट करना चाहते है तो फिर इसको आप 14 सितंबर तक मुफ्त में करवा सकते हैं। इसके बाद अपडेट करवाने के पैसे लगेंगे।
यूआईडीएआई ने आधार की जानकारी और डाक्यूमेंट को अपलोड करने की सुविधा मुहैया कराई है। ये मुफ्त सेवा पहले केवल 14 जून 2023 तक थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख बढ़ा दी थी और इसको बढ़ाकर सितंबर कर दिया गया था।
भारत के सभी निवासियों के लिए आधार नामांकन निशुल्क है। आधार नंबर सभी के लिए यूनिक होता है और यह नंबर लाइफ टाइम के लिए वैलिड रहता है।
अपडेट करें 10 वर्ष पुराना आधार कार्ड
यूआईडीएआई से मिली जानकारी के अनुसार, जिन आधार कार्ड यूजर्स ने 10 वर्ष से अपना आधार अपडेट नहीं कराया है। उन्हें अपना आधार अपडेट करा लेना चाहिए। इससे सरकारी सुविधाओं के फायदे लेने में परेशानी नही होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मुफ्त सुविधा केवल माय आधार पोर्टल पर मौजूद है। अगर आप फिजिकल तौर पर आधार केंद्रों पर जाकर अपडेट करवाते है तो आधार केंद्रों पर लोगों को आवश्यक शुक्ल का भुगतान करना होगा। ऐसे में व्यक्ति 14 सितंबर तक मुफ्त में ऑनलाइन तरीके से आधार में अपडेट करवा सकते हैं।
ऐसे करें ऑनलाइन मुफ्त में आधार अपडेट
इसके लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके बाद आपको एड्रेस को अपडेट करना है तो फिर इसके लिए अपडेट एड्रेस के ऑप्शन को चुनना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज कर और ओटीपी को दर्ज करें इसके बाद आप आगे बढ़ें।
इसके बाद आपी दस्तावेज अपडेट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद निवासी का मौजूदा जानकारी सामने आ जाएगी।
आपको इन डिटेल को वेरिफाई करना है। इसके बाद आपको आगे बढ़ना है। इसके बाद आपको एड्रेस प्रूफ के पते के प्रमाण पत्र को अपलोड करना है। इसके बाद आखिरी में आपके आधार कार्ड के अपडेट को स्वीकार कर लिया जायेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान