नई दिल्ली, नवंबर 27। अगर आपके पास 1985 का 1 रुपये का ऐसा सिक्का है, जिस पर अंग्रेजी का एच बना हुआ तो आप लाखों रुपये मिनटों में कमा सकते हैं। जी हां इस सिक्के की बड़ी वैल्यू है। एच मार्क वाला 1 रुपये का सिक्का, जो 1985 का हो, को 2.5 लाख रुपये में बेचा जा सकता है। इनमें से एक सिक्के के लिए काफी ऊंची कीमत पर नीलामी की गई थी। 1 रुपये का 1985 सिक्का सभी भारतीय सिक्का टकसालों के साथ साथ कुछ विदेशी टकसालों में भी जारी किया गया था। ध्यान रहे कि सिक्के का यह डिज़ाइन 1982 से ही चलन में है। इस तरह के सिक्कों को आखिरी बार 1991 में तैयार किया गया था। इन सिक्कों को फेरिटिक स्टेनलेस स्टील से ढाला तैयार किया गया। इस सिक्के का वजन 4.85 ग्राम था।
इन 1 रुपये के सिक्कों पर एक तरफ मक्का और दूसरी तरफ अशोक स्तंभ बना हुआ है। इस सिक्के पर हिंदी और अंग्रेजी में भारत लिखा हुआ है। 1985 का यह 1 रुपये का सिक्का सभी चार भारतीय टकसालों और यूके में लैंट्रिसेंट और हीटन टकसाल में तैयार किया गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1985 के 1 रुपये के सिक्के दुर्लभ नहीं हैं। मगर एक खास किस्म का एच मार्क का सिक्का आम नहीं है।
ओएमएस का मतलब होता है ऑफ मेटल स्ट्राइक। यह बताता है कि जब कोई सिक्का सामान्य से अलग धातु का उपयोग करके तैयार किया जाता है। इस मामले में 1985 ओएमएस एक रुपये का सिक्का जो 2.5 लाख में नीलाम हुआ था, केवल तांबे से तैयार किया गया था। वहीं 1985 के अन्य सिक्के कॉपर-निकल में बनाए गए थे। इसलिए आपके पास यही खास सिक्का होना चाहिए।
यदि आपके पास यह दुर्लभ सिक्का है तो आप इसे indiancoinmill.com पर ऑनलाइन ही बेच सकते हैं। यानी आपको कहीं भी भागा-दौड़ी नहीं करनी होगी। ये वेबसाइट दुर्लभ और पुराने नोटों और सिक्कों को बेचने के लिए 100% निःशुल्क प्लेटफॉर्म ऑफर करती है। आपको अपना विज्ञापन वेबसाइट पर डालना होगा और इच्छुक ग्राहक आपसे ईमेल द्वारा संपर्क करेगा।
मालूम हो कि 786 सीरीज के नोट 5 रुपये, 10 रुपये, 20 रुपये, 50 रुपये या 100 रुपये के किसी भी वैल्यू के हो सकते हैं। अहम चीज यह है कि नोट पर '786' नंबर होना चाहिए। यह 786 सीरीज वाले भारतीय मुद्रा नोट ईबे पर बेचे जा सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले www.ebay.com पर लॉग ऑन करना होगा और फिर ईबे पर एक विक्रेता के रूप में खुद को रजिस्टर करना होगा।
खुद को ईबे पर एक विक्रेता के रूप में रजिस्टर कर लें और फिर अपने पास मौजूद नोट की एक साफ तस्वीर खीचें, जिसे आप बेचना चाहते हैं। उसे ईबे साइट पर अपलोड करें। कंपनी आपका विज्ञापन पेश करेगी। इच्छुक लोग, जो पुराने नोट और सिक्के खरीदना चाहते हैं, विज्ञापन जारी होने पर आपसे संपर्क करेंगे। आप बातचीत कर सकते हैं और अपना सौदा तय कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान