भारतीय रेलवे आए दिन कोई ना कोई नई सुविधा लाती रहती है. ताकि यात्रियों को ट्रेवल करने में कोई दिक्कत ना हो. रेलवे की एक ऐसी ऐप है, जिसके जरिए आप आसानी से जनरल ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं. इस ऐप का नाम यूटीएस है. इस ऐप के जरिए आप बड़ी आसीन से ऑनलाइन ही टिकट बुक कर सकते हैं.

Advertisement

भारतीय रेलवे में हर साल लाखों लोग ट्रेवल करते हैं. रेलवे मिडिल क्लास का पसंदीदा यातायात साधन है. अगर आप भी रेलवे में यात्रा करने के लिए कई कठनाईयों से जूझते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए हैं. आज हम आपको बताएंगे की आप यूटीएस ऐप के जरिए कैसे आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं.

Advertisement

अकसर जनरल क्लास की टिकट के लिए यात्रियों को रेलवे स्टेशन में लंबी लाइन में घंटों इंतजार करना पड़ता है. कभी-कभी तो इतने इंतजार के बाद भी लोगों को टिकट नहीं मिल पाती. अगर आप भी टिकट मिलने की समस्या से जूझ रहे हैं. तो रेलवे की ये ऐप आपके बड़े काम आ सकती है.

कैसे करे ऐप के जरिए टिकट बुक

यूटीएस ऐप को अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम भी कहा जाता है. चलिए अब बिना वक्त गवाएं जानते हैं कि आप इस ऐप के जरिए जनरल क्लास के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कैसे कर सकते हैं.

Advertisement

स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

स्टेप-1 सबसे पहले आपको स्मार्टफोन में यूटीएस ऐप डाउनलोड करना होगा. इसके बाद आपको मोबाइल ऐप में रजिस्टर करना होगा.

स्टेप 2- इसके बाद आपको जर्नी टिकट, क्विक बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट, सीजन टिकट या क्यूआर बुकिंग में एक ऑप्शन चुना होगा.

स्टेप 3- इसके बाद आपको बुक एंड ट्रैवल का ऑप्शन चुना होगा.

स्टेप 4- इसके बाद आपको पूछी गई सारी जानकारी भरनी होगी. इसके बाद आपको टिकट बुक करना होगा.

Advertisement

स्टेप 5- फिर आपको पेमेंट के लिए यूपीआई, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड में किसी एक को पेमेंट के लिए चुना होगा. फिर आपकी टिकट बुक हो जाएगी.