GDP : देश का अगला आम बजट को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2023 को यानी कल पेश करेगी। सभी की निगाहें बजट में होने वाले ऐलान पर टिकी हुई है। इकोनॉमिक सर्वे और बजट से आईएमएफ ने एक अच्छी खबर दी है। गीता गोपीनाथ जो आईएमएफ की डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर है। इन्होंने रिपोर्ट को ट्वीट करते हुए बताया है।कि जो ग्लोबल इकोनॉमी है इसमें इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में गिरावट देखने को मिल सकती है। भारत के लिए एक बेहतर चीज है। कि मौजूदा साल में भारत की जो ग्रोथ रेट है। यह चीन और अमेरिका से ज्यादा रहने की उम्मीद है। हालांकि, ग्रोथ रेट में पिछले वर्ष के मुकाबले गिरावट देखने को मिल सकती है।

Advertisement

देश की ग्रोथ रेट 6.1 प्रतिशत रह सकती है

आईएमएफ ने अपने अनुमान में जताया है, भारत की जो ग्रोथ है। यह साल 2022 के 6.8 प्रतिशत से घटकर 6.1 प्रतिशत रह सकती है। लेकिन यह जो ग्रोथ है यह 2024 में एक बार फिर 2024 में 6.8 प्रतिशत तक जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, आईएमएफ के चीफ इकोनॉमिस्ट और रिसर्च डायरेक्टर ने कहा, चालू वित्त वर्ष के लिए हमने अक्टूबर के अनुमान को बरकरार रखा है। लेकिन मार्च के महीने में जो ग्रोथ रेट है। इसमें गिरावट देखने को मिल सकती है।

Advertisement
भारत की रफ्तार अमेरिका और चीन से तेज रहेगी

आईएमएफ की तरफ से अपने प्रोजेक्शन में कहा गया है। कि वर्ष 2023 में चीन अर्थव्यवस्था की ग्रोथ रेट 5.2 प्रतिशत रह सकती है। जबकि, अमेरिकी अर्थव्यवस्था की ग्रोथ रेट 1.4 प्रतिशत रह सकती है। यह भारत की तुलना में कम है। बता दें, पिछला वर्ष चीन के लिए काफी परेशानी भरा और चुनौतीपूर्ण रहा है। जीरो कोविड पॉलिसी ने चीनी अर्थव्यस्था के लिए खराब वर्ष साबित हुआ था। लेकिन जो नया वर्ष है। भारत के पड़ोसी के लिए राहत भरा हो सकता है। 

Union Budget 2023:Budget Key Terms Explained | Budget Terms In Hindi | Budget Basics | GoodReturns
भारत की ग्रोथ रेट तेज रहेगी

चीन कोरोना की महामारी से परेशान है। वही, यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के वजह से यूरोपीय देशों में और अमेरिका ने इसका बुरा असर डाला है। संकट के इस दौर के वजह से भी देश काफी तेजी से ग्रोथ रेट दर्ज करेगा। देश की जो इकोनॉमी है। साल 2023 ही नहीं साल 2024 में भी चीन,अमेरिका जैसे देशों की तुलना में तेजी के साथ बढ़ेगी।