Gautam Adani Networth: एशिया और भारत के दूसरे बड़े दौलतमंद गौतम अडानी की नेटवर्थ इस साल के शुरुआत से गिर रही है, दो महीने के भीतर ही अडानी की दौलत 12 अरब डॉलर तक गिर गई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार साल 2025 में दुनियाभर में सबसे ज्यादा नेटवर्थ (Networth) गिरने वाले दूसरे नंबर पर गौतम अडानी है।

Advertisement

अडानी शेयरों में साल 2025 में बहुत ज्यादा बुरा हाल दिख रहा है। हालांकि, इस समय गौतम अडानी का शुमार दुनिया के 23वें सबसे आमिर व्यक्तियों में होता है। जनवरी और फरवरी में ही उनकी संपत्ति में 1.04 लाख करोड़ रुपए की कमी आई, जिससे उनकी कुल संपत्ति 5 लाख 79 हजार करोड़ रुपए रह गई।

Advertisement

अडानी की संपत्ति में गिरावट

अडानी की नेटवर्थ (Networth) में गिरावट मुख्य रूप से शेयर कीमतों में गिरावट के कारण हुई है। उनकी प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज में 14.7% तक की गिरावट देखी गई है। इस बीच अडानी पोर्ट्स में 8.85% की गिरावट आई है। अडानी पावर, अडानी ग्रीन, अंबुजा सीमेंट और एसीसी जैसी दूसरी कंपनियां भी बाजार में संघर्ष कर रही हैं।

Advertisement

ग्लोबल नेटवर्थ (Networth) लॉस

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार 2025 में नेटवर्थ खोने वालों की लिस्ट में एलन मस्क सबसे ऊपर हैं। पिछले दो महीनों में उनकी नेटवर्थ (Networth) में 35.2 बिलियन डॉलर की कमी आई है, जिससे उनकी कुल नेटवर्थ 397.3 बिलियन डॉलर रह गई है। इसकी तुलना में गौतम अडानी की नेटवर्थ में 1.04 लाख करोड़ रुपए या 11.9 बिलियन डॉलर की कमी आई है।

Advertisement

शेयर कीमतों पर प्रभाव

शेयर बाजार में लगातार बिकवाली के दबाव ने अडानी के शेयरों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। इस ट्रेंड ने इस साल उनकी नेटवर्थ में कमी लाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी कंपनियों का ओवरऑल परफ़ॉर्मेंस ग्लोबल आर्थिक बदलावों के बीच अडानी के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय को दिखाता है।

इन असफलताओं के बावजूद गौतम अडानी वैश्विक व्यापार जगत में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति बने हुए हैं। 23वें सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में उनकी मौजूदा स्थिति उनकी पिछली सफलताओं और उतार-चढ़ाव वाले बाजारों और बाहरी दबावों से निपटने में चल रही चुनौतियों दोनों को उजागर करती है।