नई दिल्ली। लॉकडाउन में राहत के पहले दिन देश के लोगों को सरकार ने बड़ा झटका दिया है। आज एक झटके में ही सरकार ने गैस का सिलेंडर काफी महंगा कर दिया है। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना-सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की नई कीमतों का ऐलान किया है। हालांकि इससे पहले अप्रैल और मई में लगातार दो माह गैस के सिलेंडर के दाम में कटौती हुई थी। मई में तो गैस का सिलेंडर 162 रुपये ज्यादा सस्ता हुआ था। इस कटौती के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर 162.5 रुपये प्रति सिलेंडर सस्ता हो गया था। इसके चलते कीमतें घटकर 611.50 रुपये हो गई हैं। लेकिन आज सरकार ने गैस सिलेंडर को महंगा कर दिया है। नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं।
दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलेंडर का दाम 11.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दिया गया है। नई कीमतें बढ़कर 593 रुपये हो गई हैं। इसके अलावा 19 किलोग्राम वाले गैसे सिलेंडर की कीमत 110 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़कर 1139.50 रुपये हो गई है। आईओसी की वेबसाइट पर दिए दाम के मुताबिक, अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्ड रसोई गैस सिलेंडर की कीमत घटकर 593 रुपए हो गई है, जो पहले 581.50 रुपये थी।
कोलकाता में अब गैस सिलेंडर की कीमत 616.00 रुपये हो गई है। पहले यह कीमत 584.50 रुपये थी।
इसके अलावा मुंबई में अब गैस सिलेंडर की नई कीमत 590.50 रुपये होगी। पहले यह कीमत 579.00 रुपये थी।
चेन्नई में अब गैस सिलेंडर की नई कीमत 606.50 रुपये हो गई है। जो पहले 569.50 रुपये थी।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार कीमतों में इस बढ़ोतरी से प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के दायरे में आनेवाले लोग प्रभावित नहीं होंगे। क्योंकि वो प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत आते है और 30 जून तक फ्री सिलेंडर पाने के अधिकारी हैं।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित