नई दिल्ली: आज से गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। आम बजट से पहले कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है। लगातार पांचवे महीने गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ है। बता दें कामर्शियल गैस सिलेंडर पर रिकॉर्ड 224.98 रुपए का इजाफा किया गया है। वहीं कारोबारियों को अब कमर्शियल सिलेंडर के लिए 1550.02 रुपए चुकाने होंगे। जानकारी दें कि बढ़े हुए दाम आज यानि शनिवार सुबह से लागू हो गए हैं। अलर्ट: तुरंत कराएं गैस कनेक्शन को आधार से लिंक, ये है तरीका ये भी पढ़ें
वहीं, घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। लगातार पिछले पांच महीने से बढ़ रहे दाम में रोक लगी है। मासिक रेट रिवीजन में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के बाजार भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी फरवरी माह में भी लोगों को (14.2 किलो) वाला सिलेंडर 749 रुपए का ही मिलेगा। उपभोक्ताओं के खातों में 238.10 रुपए की सब्सिडी आएगी।
जानिए नई कीमत
सिलेंडर दाम
14.2 किलो - 749.00 रुपए
19 किलो - 1550.02 रुपए
सरकार 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती
जानकारी दें कि वर्तमान में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है। अगर इससे अधिक सिलेंडर चाहिए तो बाजार मूल्य पर खरीदारी करनी होती है। हालांकि सरकार हर साल 12 सिलेंडरों पर जो सब्सिडी देती है, उसकी कीमत भी महीने-दर-महीने बदलती रहती है। औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक सब्सिडी की राशि निर्धारित करते हैं।
More Articles
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग