Upcoming IPO: प्राइमरी मार्केट में एक के बाद एक पब्लिक इश्यू खुल रहा. इस कड़ी में सिविल कंस्ट्रक्शन के कारोबार से जुड़ी कंपनी गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड का IPO आने वाला है. यह 8 अक्टूबर, 2024 को ओपन हो जाएगा. निवेशक IPO में 10 अक्टूबर, 2024 तक बोली लगाया जा सकता है. दरअसल, कंपनी पब्लिक इश्यू के जरिए 264.10 करोड़ रुपए जुटाना है. इसके लिए प्राइस बैंक फिक्स किया गया है, जोकि 92-95 रुपए प्रति शेयर है. इस लिहाज से रिटेल निवेशकों को एक लॉट में 157 शेयर मिलेंगे.

Advertisement

इन निवेशकों के लिए रिजर्व है हिस्सा

आईपीओ में कंपनी 1.83 करोड़ इक्विटी शेयरों का नया इश्यू शामिल है, जिसकी कीमत 173.85 करोड़ है. साथ ही 95 लाख शेयरों की बिक्री का ऑफर (ओएफएस) भी शामिल है, जिसकी कीमत 90.25 रुपए करोड़ है. इसमें योग्य संस्थागत खरीदार (QIB) के लिए 50%, गैर-संस्थागत बोलीदाता (NIIs) के लिए 15 फीसदी और रिटेल निवेशकों के लिए 35 फीसदी हिस्सा रिजर्व रखा गया है. आईपीओ से जुटाई गई रकम को कंपनी पूंजी को बढ़ाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए खर्च करेगी.

Advertisement

ग्रे मार्केट में कैसा है माहौल?

IPO के लिए प्राइस बैंड 100 रुपए से कम रखने के बावजूद ग्रे मार्केट में ज्यादा हलचल नजर नहीं आ रहा, जोकि स्थिर है. इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) शून्य पर बना हुआ है. गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग ने मजबूत वित्तीय प्रदर्शन का प्रदर्शन किया है. इसकी आय फाइनेंशियल ईयर 2022 में 77 करोड़ रुपए से दोगुना होकर FY2024 में 154 करोड़ रुपए हो गया है. इस दौरान प्रॉफिट भी 18.78 करोड़ से बढ़कर 36 करोड़ रुपए हो गया.

Advertisement

कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस

अप्रैल 2024 तक, कंपनी ने महीने के लिए 11.87 करोड़ का राजस्व और 3.50 करोड़ का प्रॉफिट दर्ज किया. बताते चलें कि कंपनी सिविल कंस्ट्रक्शन सेक्टर में हाउसिंग, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स के लिए सॉल्युशंस प्रोवाइड करती है. साथ ही संचालन और रखरखाव (ओ एंड एम) और मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग (एमईपी) सर्विसेज भी मुहैया करती है.

गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड के IPO के लिए कॉर्पविस एडवाइजर्स को एकमात्र बुक-रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया रजिस्ट्रार के रूप में काम करेगा. IPO बंद होने के बाद शेयर अलॉटमेंट 11 अक्टूबर, 2024 को हो सकता है. फिर 15 अक्टूबर, 2024 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर लिस्टिंग की उम्मीद है.