MP: प्रदेश सरकार गांव की बेटियों के लिए गांव की बेटी योजना चला रही है। राज्य सरकार इस योजना के जरिए शिक्षा से वंचित रहने वाली लड़कियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करती हैं। आज हम आपको इस योजना में आवेदन की प्रोसेस बता रहे है तो फिर आइए जानते हैं इस योजना के बारे में।

Advertisement

इस योजना के तहत लड़कियों को 500 रु की राशि 10 महीने तक दी जाती है। गांव की बेटी योजना का फायदा उठाकर बेटियां अपनी अधूरी छूटी शिक्षा को पूरी कर सकती है।

Advertisement

गांव की बेटी योजना में आवेदन करने के लिए आवेदिका को जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो, 12वीं कक्षा की मार्कशीट आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी।

अगर आपके पास सभी दस्तावेज मौजूद है तो फिर आप इस योजना में आवेदन कर सकते है इसके लिए सबसे पहले स्कॉलरशिप पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर आपको स्टूडेंट लॉगिन वाला ऑप्शन दिखाई देगा। इस ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा।

Advertisement

आपके सामने इसके बाद रजिस्टर करने का ऑप्शन खुल जायेगा। इसके बाद आपको रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद एक नया पेज ओपन होगा। इस पेज में आपको मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करना होगा।

इसमें आपको सभी जरूरी दस्तावेज को भी अपलोड करना होगा। इसके बाद आपको इसको सबमिट करना है। इसके बाद आपको यूजर नेम और पासवर्ड मिल जाएगा। इसके बाद आपको लॉगिन करना है। इसके बाद आप गांव की बेटी योजना के लिए आवेदन करना होगा।

Advertisement

यह गांव की बेटी से संबंधित योजना फॉर्म आपके सामने होगा। आपको इस फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद आपको मांगे गए सभी डाक्यूमेंट को अपलोड करना होगा। आपको इसके बाद सब्मिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इस प्रकार आप इस योजना में आसानी से आवेदन कर सकते हैं।