Advance Salary: केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र और केरल में अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक खुशखबरी दी है। सरकार ने ऐलान किया है कि अगस्त की सैलरी और पेंशन त्योहारों से पहले जारी कर दिया जाएगा। सरकार ने इस कदम को गणेश चतुर्थी और ओणम को ध्यान में रखते हुए लिया है, ताकि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को उनके खर्चों में आसानी मिल सके।

Advertisement

महाराष्ट्र में आज केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी सैलरी

आज 26 अगस्त को महाराष्ट्र में केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को सैलरी मिलेगी, जिनमें रक्षा, डाक और दूरसंचार विभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं।

Advertisement

इस साल गणेश चतुर्थी 27 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी। वित्त मंत्रालय ने 22 अगस्त 2025 को जारी एक कार्यालय ज्ञापन में कहा कि सभी केंद्रीय कार्यालय अपने कर्मचारियों का वेतन गणपति उत्सव से पहले निकाल सकते हैं।

केरल में सैलरी डिस्ट्रीब्यूशन

केरल के कर्मचारियों के लिए सरकार ने 25 अगस्त 2025 को उनकी सैलरी डिस्ट्रीब्यूट करी। इसमें भी रक्षा, डाक और दूरसंचार विभाग के कर्मचारी शामिल हैं।

Advertisement

भारतीय रिज़र्व बैंक के अनुसार, इस साल ओणम 4 और 5 सितंबर को मनाया जाएगा। वित्त मंत्रालय ने 21 अगस्त को जारी एक कार्यालय ज्ञापन में कहा कि ओणम से पहले वेतन, मजदूरी और पेंशन डिस्ट्रीब्यूशन के बारे में बताया था।

एडवांस पेमेंट क्या है

वित्त मंत्रालय ने यह भी साफ किया कि यह सैलरी और पेंशन एडवांस पेमेंट के रूप में दिया जाएगा। इसका मतलब है कि अगस्त का पूरा सैलरी और पेंशन कर्मचारियों को पहले दिया जाएगा और अगर किसी तरह का समायोजन जरूरी हुआ तो वह अगस्त या सितंबर के सैलरी/पेंशन से किया जाएगा।

Advertisement

यह व्यवस्था कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को त्योहारों के दौरान आर्थिक मदद देने के लिए की गई है। इस कदम से उन्हें अपने खर्चों और त्योहार की तैयारियों में आसानी होगी।

बैंकिंग व्यवस्था

मंत्रालय ने भारतीय रिज़र्व बैंक से कहा है कि महाराष्ट्र और केरल के सभी बैंकों को इस निर्देश की जानकारी दी जाए ताकि सैलरी और पेंशन का डिस्ट्रीब्यूशन समय पर हो सके। इससे किसी भी तरह की देरी या परेशानी से बचा जा सके।

Advertisement

कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए राहत

इस ऐलान के बाद कर्मचारियों और पेंशनभोगियों में खुशी है। सैलरी और पेंशन के समय पर मिलने से त्योहारों की खरीदारी और जरूरी खर्चों में आसानी होगी। सरकार का यह कदम कर्मचारियों के हितों और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

इस तरह, केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र और केरल में अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एडवांस पेमेंट और पेंशन देने का फैसला किया है, जिससे गणेश चतुर्थी और ओणम के त्योहारों में आर्थिक सहूलियत रहेगी।