गंधार ऑयल रिफाइनरी (इंडिया) के शेयरों में गुरुवार, 23 जुलाई को शानदार तेजी देखने को मिली। कारोबार की शुरुआत से ही शेयर मजबूत बढ़त के साथ खुले और कुछ ही समय में करीब 20 फीसदी उछलकर 283 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। लगातार तेज खरीदारी के चलते शेयर में अपर सर्किट लग गया।
कंपनी के शेयरों में आई इस जोरदार तेजी की मुख्य वजह जून तिमाही के मजबूत वित्तीय नतीजे रहे। जून तिमाही में कंपनी ने स्टैंडअलोन आधार पर मुनाफे और आय में शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। गंधार ऑयल रिफाइनरी का कारोबार स्पेशियलिटी ऑयल, ल्यूब्रिकेंट्स और पेट्रोलियम डेरिवेटिव्स के निर्माण और बिक्री से जुड़ा हुआ है।
मुनाफा और आय दोनों बढ़ा-
कंपनी का जून तिमाही में स्टैंडएलोन बेसिस पर प्रॉफिट 179 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो मार्च तिमाही में यह 44 करोड़ रुपये था। कंपनी के रेवेन्यू की बात करें तो जून तिमाही में बढ़कर 1,591 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो मार्च तिमाही में यह 929 करोड़ रुपये था। EBITDA जून तिमाही में 66 करोड़ बढ़कर 249 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, EBITDA मार्जिन मार्च तिमाही के 7% से बढ़कर 15.7% पर पहुंच गया।
₹2/Sh अंतरिम डिविडेंड का ऐलान-
गंधार ऑयल के बोर्ड ने FY27 के लिए 2 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया। इसकी रिकॉर्ड डेट 31 जुलाई तय की गई है। इसका मतलब है कि 31 जुलाई को जिन इनवेस्टर्स के डीमैट अकाउंट में कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें डिविडेंड मिलेगा।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More Articles
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?
- FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?
- Trump Tension के बीच Market में गिरावट, लेकिन Expert बोले- घबराए नहीं! Pharma, Auto, IT पर जानिए पूरी डिटेल्स
- SBIFM की लिस्टिंग के बाद AMC शेयरों में मची हलचल! HDFC AMC और निप्पॉन में कमाई के ये हैं 7 दमदार ट्रेड्स
- Market Outlook: Middle East तनाव, महंगा Crude और Share Market... आगे क्या होगा?
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति