Dream11 Millionaire : लगभग सभी क्रिकेटर अमीर होते हैं। उनकी संपत्ति करोड़ों में होती है। मगर अब क्रिकेटर कई लोगों को भी करोड़पति बना रहे हैँ। जी हां कोई भी 50-60 रु में करोड़पति बन सकता है। ये मौका देता है एक ऐप, जिसका नाम है ड्रीम11। हाल ही में एक व्यक्ति इस पर 1 करोड़ रु जीता है और वो भी मात्र 49 रु में। आगे जानिए इस व्यक्ति की पूरी कहानी।

Advertisement

नया फोन खरीद रहे तो थोड़ा वेट करें, Jio ला रही सस्ता 5G फोन, कीमत होगी इतनी

किस मैच में जीते 1 करोड़ रु
कहते हैं जब किस्मत साथ ही देती है तो इंसान को एक झटके में मालामाल बना देती है। कुछ ऐसा ही हुआ है मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के रामेश्वर सिंह के साथ। 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले कुछ वार्म-अप मैच हुए। इनमें एक मैच भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ। रामेश्वर ने उसी वार्म अप मैच में ड्रीम 11 पर अपनी टीम बनाई।

Advertisement

मिलेंगे 70 लाख रु
उस टी20 वार्म अप मैच में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से जीत गई थी। वहीं रामेश्वर ने घर बैठे-बैठे 1 करोड़ रु भी जीते। उनकी कामयाबी की खबर पूरे इलाके में फैल गयी। रामेश्वर इस समय एक गेस्ट टीचर के रूप में कार्यरत हैं। पर अब उनकी किस्मत रातोंरात बदल गई। टी-20 वार्मअप मैच के लिए उन्होंने जो टीम बनाई थी, वो पहले नंबर पर रही। इससे उन्होंने 1 करोड़ रु जीते, जिसमें से प्रतिशत मनोरंजन टैक्स काट कर बाकी 70 लाख रु रामेश्वर को दिए जाएंगे।

Advertisement

सिर्फ 24 साल के हैं रामेश्वर
रामेश्वर सिंह ग्राम बिंदुल में रहते हैं और उनकी आयु मात्र 24 वर्षी है। इस समय वे वहीं के पूर्व माध्यमिक स्कूल में गेस्ट टीचर हैं। वास्तव में रामेश्वर एक दिन में करोड़पति नहीं बने, बल्कि वे करीब 3 वर्षों से लगातार ऑनलाइन गेम ड्रीम11 पर टीम बना रहे थे और अपनी किस्मत आजमा रहे थे।

Advertisement

महज 49 रु में जीते 1 करोड़ रु
17 अक्टूबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 वार्म अप मैच हुआ। उस मैच में रामेश्वर ने 49-49 रु की कुल 9 टीमें बनाईं। इनमें से उनकी 1 टीम पहले नंबर पर रही। इस जीत से रामेश्वर और उनका परिवार बहुत खुश है। रामेश्वर ने मास्टर डिग्री तक पढ़ाई की है। पर इस समय उनका घर काफी जर्जर हालत में है। रिपोर्ट के अनुसार रामेश्वर के मुताबिक वह 3 वर्षों से टीम बना रहे थे। वे कई बार हारे। पर उन्हें लगता था कि वे एक दिन जीतेंगे और सब ठीक हो जाएगा।

Advertisement

सबसे पहले बनवाएंगे घर
अब रामेश्वर का सपना पूरा हो गया है। वे इन रुपयों से में सबसे पहले अपना घर बनवाना चाहते हैं। फिर वे आधुनिक तरीके से खेती करना चाहते हैं। वे अपने खेतों में फलदार पेड़ लगाएंगे। रामेश्वर ने एक करोड़ रु जीतने के बाद भी एक चेतावनी भरी बात कही है। वो कहते हैं कि ऑनलाइन ऐप पर गेम खेलने से पैसा बर्बाद भी हो सकता है। क्योंकि जरूरी नहीं कि आप जीत जाएं। ये जोखिम भरा है। कई लोग ऑनलाइन गेम में बड़ा दांव लगा देते हैं और सब कुछ गंवा भी देते हैं। ऐसे में पहले से विचार करके यहां किस्मत आजमाएं। वे कहते हैं कि इसे मनोरंजन के तौर पर खेलें, न कि लत बनाएं।