Fujiyama Power vs Capillary IPO GMP: भारतीय शेयर बाजार आज हरे निशान पर कारोबार कर रहे है। इस बीच बाजार में कई IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुले है। फुजीयामा पावर सिस्टम्स, जो रूफटॉप एनर्जी इंडस्ट्री के लिए सर्विस देती है। इस IPO में अप्लाई करने का आज आखिरी दिन है। जबकि SaaS प्रोवाइजर कैपिलरी टेक्नोलॉजीज इंडिया का आईपीओ में सब्सक्रिप्शन करने का दूसरे दिन में है। तो चलिए आज की खबर में दोनों आईपीओ के डिटेल्स के साथ लेटेस्ट जीएमपी जानते है।
Fujiyama Power IPO डिटेल्स
ये IPO 13 नवंबर को खुला और आज 17 नवंबर को बंद हो जाएगा। बोली के दूसरे दिन, फुजियामा पावर सिस्टम्स के आईपीओ की सदस्यता दर 40% थी। फुजियामा पावर सिस्टम्स के आईपीओ का मूल्य बैंड 216-228 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
आज Fujiyama Power IPO GMP
इन्वेस्टरगेन डॉट कॉम के अनुसार, फुजियामा पावर आईपीओ का आज जीएमपी या ग्रे मार्केट प्रीमियम 0 रुपये था, जिसका मतलब था कि शेयर ग्रे मार्केट में बिना किसी प्रीमियम या डिस्काउंट के अपने इश्यू मूल्य 228 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।
Fujiyama Power IPO का अलॉटमेंट और लिस्टिंग डेट
फुजियामा पावर सिस्टम्स के आईपीओ आवंटन की स्टेटस मंगलवार, 18 नवंबर को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। कंपनी के शेयर गुरुवार, 20 नवंबर को NSE और BSE पर लिस्ट होंगे।
Capillary Technologies IPO का डिटेल्स
कैपिलरी टेक्नोलॉजीज इंडिया का आईपीओ 14 नवंबर से 18 नवंबर तक सार्वजनिक बोली के लिए खुला रहेगा आईपीओ का मूल्य दायरा 549-577 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
आज Capillary Technologies IPO GMP
कैपिलरी टेक्नोलॉजीज के आईपीओ का आज का GMP 23 रुपये है। इसका मतलब है कि कैपिलरी टेक्नोलॉजीज के शेयर 577 रुपये के इश्यू प्राइस से 23 रुपये ऊपर कारोबार कर रहे हैं। मौजूदा जीएमपी पर, कैपिलरी टेक्नोलॉजीज के आईपीओ का लिस्टिंग प्राइस 600 रुपये हो सकता है, जो 3.99% की बढ़ोतरी है।
Capillary Technologies IPO का अलॉटमेंट और लिस्टिंग डेट
आईपीओ अलॉटमेंट प्रोसेस 19 नवंबर, 2025 को पूरी होने की उम्मीद है और शेयर एनएसई और बीएसई दोनों पर सूचीबद्ध होंगे। संभावित कैपिलरी टेक्नोलॉजीज का लिस्टिंग डेट 21 नवंबर, 2025 तय की गई है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More Articles
- Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें