नई दिल्ली, सितंबर 27। आज के समय में ज्यादातर एंड्रॉयड फोन यूजर्स तीन या चार साल के बाद नए हैंडसेट में अपग्रेड हो जाते हैं। मगर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो डिवाइस के बिल्कुल खत्म होने तक उनका उपयोग करना पसंद करते हैं। यदि आप ऐसे उन पुराने एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं में से एक हैं, तो आपके लिए एक बुरी खबर है। गूगल अपनी कई प्रमुख एप्लिकेशन जैसे जीमेल, यूट्यूब, गूगल मैप्स आदि को एंड्रॉयड के पुराने वर्जन पर ब्लॉक कर देगा। ये ब्लॉकिंग आज से लागू हो गयी है। कंपनी ने कुछ एंड्रॉयड फोन पर उपयोगकर्ताओं को अपने गूगल अकाउंट से साइन इन करने से रोकने का ऐलान कुछ दिन पहले किया था। इससे पहले व्हाट्सएप ने पुराने एंड्रॉयड वर्जन पर काम करना पहले ही बंद कर दिया।
गूगल का लेटेस्ट फैसला एंड्रॉयड 2.3 चलाने वाले स्मार्टफ़ोन के लिए है। रेफ्रेंस के लिए बता दें कि एंड्रॉयड 2.3 को एंड्रॉयड जिंजरब्रेड के रूप में लॉन्च किया गया था। उस समय गूगल एंड्रॉयड के प्रत्येक प्रमुख वर्जन के लिए 'मिठाई' के नामों का उपयोग करता था। इसे दिसंबर 2010 में पेश किया गया था। अब 11 साल बाद गूगल आखिरकार अपने एंड्रॉयड 2.3 को ड्रॉप कर रहा है।
गूगल ने कहा है कि वह अपने उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित रखने के प्रयास के तहत एंड्रॉयड 2.3 के लिए सपोर्ट खत्म कर रही है। इससे पहले फरवरी 2017 में कंपनी ने गूगल पे कॉन्टैक्टलेस पेमेंट्स को एंड्रॉयड 2.3 चलाने वाले हर हैंडसेट पर सस्पेंड कर दिया था। अब 27 सितंबर से गूगल ने सभी ऐसे उपयोगकर्ताओं को गूगल अकाउंट से साइन इन करने से रोकने का ऐलान कर दिया है।
जो यूजर अपने पुराने एंड्रॉयड वर्जन से डिवाइस में लॉगिन करने का प्रयास करेंगे, उन्हें यूजरनेम और पासवर्ड एरर नोटिफिकेशन मिलेगा। फिर भले ही उन्होंने जो डिटेल दर्ज की है वह सही हो। यदि आप डिवाइस के सेटिंग मेनू में गूगल कैलेंडर या जीमेल खाता एड करने का प्रयास करते हैं तो वही एरर सामने आएगी। इसके अलावा अन्य लोकप्रिय गूगल ऐप जिनमें यूट्यूब, गूगल प्ले स्टोर, गूगल मैप्स, जीमेल, गूगल कैलेंडर शामिल हैं और गूगल अकाउंट पर निर्भर हैं, वे भी काम करना बंद कर देंगी।
इन ऐप्स का उपयोग जारी रखने के लिए आपको एंड्रॉयड 3.0 में अपग्रेड करना होगा। यह मानते हुए कि आपका स्मार्टफोन अभी तक ओएस में अपडेट नहीं हुआ है, यह संभावना भी नहीं है कि आप इसे अब एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन में अपडेट नहीं कर पाएंगे। इसलिए एक नया एंड्रॉयड स्मार्टफोन खरीदना बेहतर होगा।
हालाँकि यदि आप किसी नए उपकरण में अपग्रेड नहीं कर सकते यानी नया मोबाइल नहीं खरीद सकते गूगल एक वैकल्पिक हल प्रदान करता है। एंड्रॉयड पर ब्राउज़र का उपयोग करके इनमें से कुछ गूगल सर्विसेज को एक्सेस करना संभव हो जाएगा। हालांकि ऐप्स आपके हैंडसेट पर स्थायी रूप से ब्लॉक हो जाएंगी। गूगल नियमित रूप से एंड्रॉयड सॉफ़्टवेयर के पुराने संस्करणों के लिए सपोर्ट छोड़ देती है, क्योंकि यह नए वर्जन जारी करती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान