Free LPG Gas Cylinder: देश के लोगों के लिए सरकार कई सारी योजनाएं शुरु करती है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत देशभर के गरीब परिवारों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिया जाता है। सिर्फ यही नहीं, फ्री में एलपीजी गैस सिलेंडर भी दिया जाता है। अगर आप भी फ्री में एलपीजी गैस सिलेंडर पाना चाहते हैं तो इसके लिए बस आपको एक फॉर्म भरना होगा और फिर आपको ये सिलेंडर आसानी से मिल जाएगा।

Advertisement

फ्री गैस सिलेंडर पाने के लिए पात्रता

Advertisement

फ्री गैस सिलेंडर के लिए उज्ज्वला योजना में आपको अप्लाई करना होगा। इसका लाभ केवल ऐसे लाभार्थियों को मिलेगा जो प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रजिस्टर्ड है और वह उत्तर प्रदेश की निवासी भी होने चाहिए। इसके अलावा सभी लाभार्थियों का आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक होना अनिवार्य है ताकि उन्हें संबंधित लाभ में कोई भी परेशानी न आए।

कब मिलेंगे नए मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर?

Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य के योजना से जुड़े लाभार्थियों को मार्च महीने में होली के त्योहार पर एक बार निशुल्क एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध करा दिए गए हैं अब इसके बाद में दीपावली के त्यौहार आने पर एक बार फिर से राज्य सरकार के द्वारा निशुल्क एलपीजी गैस सिलेंडर प्रदान किया जाएगा। सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से सभी महिलाओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि वातावरण को प्रदूषण मुक्त किया जा सके और महिलाओं को खाना बनाते समय धूएं से छुटकारा मिले।

Advertisement

ऐसे करना होगा इस योजना के लिए अप्लाई

  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए अगर आप अप्लाई करने जा रहे हैं तो इसके लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन, दोनों तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र से संपर्क करके ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा करा सकते हैं। वहीं, ऑफलाइन के लिए आप डिस्ट्रीब्यूटरशिप के ज़रिए सीधे आवेदन फॉर्म जमा करा सकते हैं। इसके लिए, आपको आवेदन ऑर्म भरना होगा और उसमें अपना नाम, पता, आधार नंबर, और जन धन बैंक खाता नंबर भरकर अपने नज़दीकी एलपीजी वितरण केंद्र में जमा कराना होगा।
  • इसके बाद आवेदन एक्सेप्ट होने के बाद, आपको इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ मिल जाएंगे। फिर आवेदन करने के लिए, आपको इन पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। इसके लिए आपको 18 साल या उससे ज़्यादा उम्र की महिला होनी चाहिए। साथ ही आप बीपीएल कार्ड धारक ग्रामीण निवासी होनी चाहिए। इसके अलावा आपके परिवार के घर पहले से एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए और सब्सिडी राशि पाने के लिए, आपके पास देश के किसी बैंक में बचत बैंक खाता होना चाहिए।