नई दिल्ली, जुलाई 9। गैस की खपत देश में बढ़ाने के लिए केन्द्र की मोदी सरकार तेजी से काम कर रही है। सरकार का मानना है कि अगर खाना बनाने में गैस का इस्तेमाल होने लगे तो पेड़ों की कटाई में कमी आएगी। इससे पर्यावरण में सुधार होगा और लोगों को लकड़ी जलाकर खाना बनाने से मुक्ति भी मिलेगी। अगर आप भी फ्री में गैस का कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो आइये जानते हैं कि केन्द्र सरकार की कौन सी योजना के तहत ऐसा किया जा सकता है।
केन्द्र की मोदी सरकार ने उज्जवला योजना के नाम से एक स्कीम शुरू कर रखी है। इस योजना के तहत जरूरतमंद लोगों को फ्री में गैस का कनेक्शन दिया जाता है। बजट में इस स्कीम के घोषणा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि उज्जवला योजना के तहत 1 करोड़ फ्री गैस के कनेक्शन दिए जाएंगे।
अगर आप इस योजना के पात्र हैं, तो उज्जवला योजना के तहत गैस का फ्री कनेक्शन पाना काफी आसान है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है।
उज्जवला योजना के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
यदि आप उज्जवला योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तरे आपको प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की वेबसाइट pmujjwalayojana.com पर पहले जाना होगा।
जब आप उज्जवला योजना के लिए वेबसाइट खोलेंगे, तो आपको डाउनलोड फॉर्म दिखेगा। यहां पर आप क्लिक करें।
क्लिक करने के बाद आपको प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का फॉर्म दिखने लगेगा।
उज्जवला योजना के इस फॉर्म में नाम, ई-मेल, फोन नंबर के अलावा एक कैप्चा दिया होगा, जिस भरना है।
ऐसा करने के बाद आपको अपने लिए एक ओटीपी जेनरेट करना होगा, जिसके लिए बताए गए एक बटन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आप अपना फार्म डाउनलोड कर लें।
इस डाउनलोड किए गए फॉर्म को बाद में आप अपने नजदीक के गैस एजेंसी में जमा करा दें।
इस फार्म के साथ आपको अपना आधार, स्थानीय पते का प्रमाण, गरीबी रेखा से नीचे का राशन कार्ड के अलावा अपनी एक फोटो देनी होगी।
इसके बाद कंपनी आपके दस्तावेज की जांच करेगी। जैसे ही यह जांच पूरी होगी, आपको गैस का कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा।
उज्जवला योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन लेने के लिए आपका भारत का नागरिक होने अनिवार्य है।
उज्जवला योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन लेने के लिए आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा होना चाहिए।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित