Aadhaar Card Update: अगर आपने अभी तक अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया है, तो आपके पास अब भी मौका है इसे मुफ्त में अपडेट कराने का। दरअसल, UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने आधार अपडेट की फ्री सुविधा की आखिरी तारीख फिर से बढ़ा दी है। अब यह सुविधा 14 जून 2026 तक उपलब्ध रहेगी। यानी आप अगले साल तक बिना किसी फीस के अपना आधार कार्ड अपडेट करवा सकते हैं।

Advertisement

फ्री में अपडेट करें आधार कार्ड

UIDAI ने अपने एक्स (Twitter) हैंडल पर जानकारी देते हुए बताया है कि अब आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट कराने की अंतिम तारीख 14 जून 2026 कर दी गई है। जो लोग अपना आधार कार्ड फ्री में अपडेट कराना चाहते हैं, वे myaadhaar पोर्टल पर जाकर यह काम आसानी से कर सकते हैं।

Advertisement

आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए आप जरूरी दस्तावेजों को वेबसाइट पर अपलोड करके नाम, पता जैसे विवरण आसानी से अपडेट कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको बायोमेट्रिक जानकारी जैसे फिंगरप्रिंट या फोटो अपडेट कराना है, तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा।

10 साल में आधार कार्ड अपडेट करना जरूरी

कुछ समय पहले सरकार ने यह साफ किया था कि अगर किसी व्यक्ति का आधार कार्ड पिछले 10 सालों से अपडेट नहीं हुआ है, तो उसे अपडेट कराना अनिवार्य है। इसी वजह से सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करने की सुविधा शुरू की थी, ताकि समय पर जरूरी बदलाव किए जा सकें और आधार रिकॉर्ड सही बना रहे।

Advertisement

ऑनलाइन आधार अपडेट कैसे करें?

अगर आप अपने आधार कार्ड में नाम, पता या दूसरी जानकारी अपडेट करना चाहते हैं, तो अब यह काम आप घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in पर जाकर यह प्रोसेस पूरा कर सकते हैं।

सबसे पहले https://myaadhaar.uidai.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें।

Advertisement

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी की मदद से लॉगिन करें।

अब 'Document Update' के ऑप्शन पर क्लिक करें।

जिस जानकारी को अपडेट करना है, उसे चुनें (जैसे नाम, पता आदि)।

संबंधित जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

फिर फॉर्म भरकर सबमिट करें।

सबमिट करने के बाद आपको एक URN (Update Request Number) मिलेगा, जिसकी मदद से आप अपने अपडेट का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।