Important Deadlines New Year 2024: आज हम आपको कुछ जरूरी डेडलाइन के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आपने इन डेडलाइंस को मिस कर दिया है, तो आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। इस आर्टीकल में हम आपको कुछ ऐसे ही डेडलाइन के बारे में बताने जा रहे हैं।

Advertisement

2024 की कुछ महत्वपूर्ण धन समय-सीमाएं दी गई हैं, जिन्हें दंड का भुगतान करने और निवेश के अवसरों को खोने से बचने के लिए जानना चाहिए। इसलिए आज हम आपको इन समय सीमाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकि आप बड़ी आसानी से इन जरूरतों को पूरा कर पाएं।

Advertisement

मुफ्त आधार अपडेट की डेडलाइन

आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने की डेडलाइन को बढ़ाकर 14 मार्च 2024 कर दिया गया है। इसे आप मायआधार पोर्टल पर अपडेट कर सकते हैं। इसके पहले आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करने की तारीख 11 दिसंबर 2023 थी जिसे अब बढ़ाकर 14 मार्च कर दिया गया है। हालांकि अभी भी अगर आप आधार केंद्र पर जाकर आधार कार्ड अपडेट करवाते हैं, तो आपको शुल्क देना पड़ेगा।

Advertisement

सोवरेन गोल्ड बॉन्ड फाइनेंस इनवेस्टमेंट

आपको बताते चलें कि भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा सावरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत निवेश करने की तारीख 12 से 16 फरवरी तक है। इस डेट में आप गोल्ड बॉन्ड को सब्सक्राइब कर सकते हैं। अगर कोई भी निवेशक इस डेडलाइन को मिस कर देता है, तो उसे अगली बार सब्सक्रिप्शन खोलना तक इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि अभी भी अगली तारीख की कोई घोषणा नहीं की गई है, इसलिए सही यही रहेगा कि आप 12 से 16 फरवरी के बीच में इन गोल्ड बॉन्ड को सब्सक्राइब कर लें।

Advertisement

घर के किराए पर टीडीएस की कटौती

अगर आपने किराए पर घर लिया है और हर महीने 50,000 या उससे ज्यादा का किराया रहने के लिए दे रहे हैं और पूरे साल आपका टीडीएस नहीं कटा है, तो इस बात को सुनिश्चित करें कि वह घर खाली वक्त करते वक्त या फिर इस वित्त वर्ष की समाप्ति से पहले टीडीएस भर दें। क्योंकि अगर आपने मार्च 2024 से पहले टीडीएस नहीं भरा तो आपको पेनाल्टी देनी पड़ सकती है।

Advertisement

टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट की आखिरी तारीख

अगर आप पुरानी टैक्स रेजीम का इस्तेमाल करके टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, तो 31 मार्च 2024 आपके लिए आखिरी तारीख है। इसकी वर्ष 2023-24 के लिए आप 31 मार्च 2024 से पहले सभी टैक्स सेविंग निवेश और खर्च कर सकते हैं।

डीमैट अकाउंट में नाम जोड़ने की आखिरी तारीख

आपको बताते चलें कि डीमैट और म्युचुअल फंड अकाउंट में अगर आपने ने नॉमिनी नहीं ऐड किया है, आपको यह काम पूरा करने की आखिरी तारीख 30 जून 2024 है। इसके पहले सेबी ने यह कम पूरा करने के लिए 31 दिसंबर की डेडलाइन दी थी।

Advertisement

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख

अगर आपने अब तक आईटीआर फाइल नहीं किया तो जल्दी कर लें। हालांकि इसकी आखिरी तारीख 31 जुलाई 2024 रखी गई है। आप वित्त वर्ष 2023-24 के लिए इस तारीख से पहले इनकम से पहले इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया गया है।

एडवांस टैक्स पेमेंट

आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2023-24 31 मार्च, 2024 को समाप्त होगा, इसलिए किसी व्यक्ति को 15 मार्च, 2024 तक अंतिम अग्रिम कर किस्त का भुगतान करना आवश्यक है।

लेट या रिवाइज आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख

लेट या रिवाइज आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2024 को रखा गया है। अगर आपने आईटीआर फाइल करने की तारीख मिस कर दी तो फिर आपको यह काम 31 दिसंबर, 2024 तक करना पड़ेगा।