नयी दिल्ली। अगर आप भी एटीएम कार्ड का इस्तेमाल लापरवाही से करते हैं तो सावधान हो जाइये, क्योंकि जालसाज आपके एटीएम कार्ड का ही क्लोन यानी डुप्लिकेट बना कर आपको ठग सकते हैं। दरअसल कोलकाता के जादवपुर में एक ऐसी ही घटना सामने आयी है, जहाँ ठगों ने 30 से ज्यादा लोगों के खातों से लाखों रुपये उड़ा लिये। इनमें अधिकतर शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को बताया कि इन्होंने कोलकाता के दक्षिणी हिस्से में जादवपुर के सुकांता सेतु के आस-पास के बैंकों के एटीएम का उपयोग किया था। फिर तीन दिन के भीतर इन लोगों के खातों से कई लाख रुपये गायब हो गये, जबकि इन सब के पास अपना एटीएम मौजूद है। पुलिस को संदेह है कि इस जालसाजी में दिल्ली, गुड़गांव और नोएडा में मौजूद एटीएम का इस्तेमाल किया गया है, जबकि जिन लोगों को ठगा गया उनके पास अपने एटीएम कार्ड एक दम सुरक्षित हैं। पुलिस ने इस मामले में एटीएम स्किमिंग का शक जताया है।
क्या होता है एटीएम स्किमिंग
एटीएम स्किमिंग में किसी एटीएम में एक छोटा कैमरा या कोई उपकरण लगा कर आपके एटीएम कार्ड की जानकारी चुरा ली जाती है। फिर उस जानकारी को नये क्लोन कार्ड में डाल कर किसी दूसरे एटीएम से पैसे निकाले जा सकते हैं। इस मामले में भी लोगों ने एक ही इलाके के एटीएम इस्तेमाल किये थे। पुलिस ने जालसाजों द्वारा ग्राहकों के कुछ पुराने डेटा का इस्तेमाल करने का शक जाहिर किया है, जिसे उन्होंने पहले इकट्ठा किया था। ठगे गये लोगों में अधिकतर सैलेरी खाताधारक हैं।
पहले भी सामने आया है मामला
पुलिस ने पश्चिम पंगाल में ही पिछले महीने एक ऐसे ही गिरोह का भंडाफोड़ किया था। इस गिरोह में बांग्लादेश और तुर्की के दो-दो लोग पकड़े गये थे। इन लोगों ने कथित तौर पर देशभर के हजारों बैंक खाताधारकों के एटीएम कार्डों की स्किमिंग के जरिये कई करोड़ रुपये का घोटाला किया था। इससे पहले त्रिपुरा में 15 से 17 नवंबर के बीच एटीएम से लगभग 1.19 करोड़ रुपये निकाले जाने की खबर सामने आयी थी।
यह भी पढ़ें - हैकर्स से एटीएम कार्ड को बचाने के ये हैं आसान तरीके, आप भी जान लें
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान