नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड की डेट स्कीमें एक समय में बैंक की एफडी जैसी बताई जाती थीं, लेकिन अब तस्वीर कुछ और ही सामने आ रही है। कोरोना महामारी के बाद लागू लॉकडाउन के चलते कई कंपनियों की वित्तीय हालत बिगड़ रही है। ऐसे में जिन म्यूचुअल फंड कंपनियों ने अपनी डेट स्कीम का पैसा ऐसी ऐसी कंपनियों में लगाया था उनको अब दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिर एक म्यूचुअल फंड कंपनी को अपनी 6 डेट म्यूचुअल फंड स्कीम को बंद करना पड़ा है। इन स्कीमों में निवेशकों का कुल मिलाकर करीब 28 हजार करोड़ रुपये फंस गया है।

Advertisement

ऐसे फंसा 28 हजार करोड़ रुपये

जिन 6 ओपेन एंडेड डेट स्कीम को बंद करने का फैसला लिया गया है उनका कुल मिलाकर एसेट बेस करीब 28 हजार करोड़ रुपये है। यानी निवेशकों के इन स्कीम में 28 हजार करोड़ फिलहाल अटक गए हैं। हालांकि कंपनी का कहना है कि वह चरणबद्ध तरीके से पैसा वापस करेगी, लेकिन समय बता पाना कठिन है।

Advertisement

कौन सी है यह म्यूचुअल फंड कंपनी

देश के जाने माने म्युचुअल फंड हाउस फ्रैंकलिन टेम्पलटन इंडिया ने घाटे के चलते अपनी 6 डेट म्यूचुअल फंड स्कीमों को बंद करने का फैसला किया है। फ्रैंकलिन टेम्पलटन ने कहा है कि इन स्कीम में बेहद कम लिक्विडिटी है और यील्ड भी नहीं है, जिस कारण इन्हें बंद किया जा रहा है। इन स्कीमों में निवेशकों का करीब 28 हजार करोड़ रुपये का निवेश है, जा अटक गया है।

फ्रैंकलिन टेम्पलटन इंडिया के पास कैश की कमी

फ्रैंकलिन टेम्पलटन इंडिया का कहना है कि कोरोना संकट की वजह से लोगों ने तेजी से अपना पैसा निकाला है, जिससे कंपनी के पास कैश की कमी हो गई है। रिडंप्शन का दबाव बढ़ने से अब इन सभी म्यूचुअल फंड स्कीम की सिक्युरिटीज बेची जाएंगी। जब यह बिकेंगी, उस वक्त निवेशकों का पैसा चरणों में पैसा वापस किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि डेट फंड्स में रकम फंसने का डर बढ़ा है। लेकिन ऐसा नहीं है कि यह संकट केवल फ्रैंकलिन टेम्पलटन इंडिया के सामने ही हो। अन्य म्यूचुअल फंड कंपनियां भी यह दबाव महसूस कर रही हैं। अगर दबाव हद से ज्यादा हुआ तो उनको भी अपनी डेट स्कीमें बंद करना पड़ सकता है। 

फ्रैंकलिन टेम्पलटन इंडिया की बंद होने वाली स्कीमें

फ्रैंकलिन टेम्पलटन इंडिया ने अपनी जिन डेट स्कीमों को बंद किया है, उनके नाम इस प्रकार हैं -

-फ्रैंकलिन इंडिया टेम्पलटन लो ड्यूरेशन फंड
-फ्रैंकलिन इंडिया टेम्पलटन शॉर्ट बॉन्ड फंड
-फ्रैंकलिन इंडिया टेम्पलटन शॉर्ट टर्म इनकम प्लान
-फ्रैंकलिन इंडिया टेम्पलटन क्रेडिट रिस्क फंड
-फ्रैंकलिन इंडिया टेम्पलटन डायनामिक एक्यूरियल फंड
-फ्रैंकलिन इंडिया टेम्पलटन इनकम ऑपरच्यूनिटी फंड