Foxconn : दुनिया की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता और एप्पल आईफोन के एक प्रमुख असेंबलर फॉक्सकॉन ने बंगलौर के बाहरी इलाके में एक भूमि खरीदी है।
एप्पल के प्रमुख आपूर्तिकर्ता के द्वारा मंगलवार को एक फाइलिंग में कहा गया है कि यह चीन से बाहर अपने प्रोडक्शन पर ध्यान दे रहा है।
कंपनी ने लंदन स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि उसने देवनहल्ली हवाई अड्डे के पास 1.2 मिलियन वर्ग मीटर भूमि पार्सल का अधिग्रहण किया है।
फॉक्सकॉन होन हाई टेक्नोलॉजी इंडिया जो इसकी सहायक कंपनी है। इसने मेगा डेवलपमेंट साइट के लिए 37 मिलियन डॉलर का भुगतान कर रही है।
मार्च के महीने में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने कहा था कि जल्द ही एप्पल कर्नाटक में एक नया
प्लांट में आईफोन का निर्माण करेगा। जिससे करीब 1 लाख नौकरियां पैदा होगी।
उस महीने एक मीडिया रिपोर्ट में यह बताया गया था कि उसी महीने फॉक्सकॉन कर्नाटक में एक नए कारखाने में 700 मिलियन डॉलर का इन्वेस्ट करने की योजना बना रहा था।
उन्होंने एक बयान में कहा कि फॉक्सकॉन के चेयरमैन यंग लियू ने पार्टनरशिप को गहरा करने के लिए और सेमीकंडक्टर विकास और वी जैसे नए सेक्टर में सहयोग तलाशने के लिए कर्नाटक का दौरा किया था।
वर्ष 2019 से फॉक्सकॉन तमिलनाडु में अपने प्लांट में एप्पल के हैंडसेट को बना रहा है। इसके साथ ही 2 अन्य आपूर्ति करता भी देश में एपल उपकरण का निर्माण कर रहे है। जिनका नाम विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन है।
हाल ही के सालों में कठोर कोरोना नीति के वजह से और सयुक्त राज्य अमेरिका के साथ चल रहे राजनियक तनाव के बाद एपल और फोक्सकॉन दोनों ही चीन से अलग होने का प्रयास कर रहे है।
एप्पल भारत में अपना जोर लगा रहा है। मुख्य कार्यकारी टीम कुक ने पिछले महीने भारत में अपने दो स्टोर खोले है। जिसमें एक स्टोर मुंबई और दूसरा दिल्ली में है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग