Groww Share Price: स्टॉकब्रोकिंग प्लेटफॉर्म ग्रो की मूल कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स के शेयरों में लिस्टिंग के बाद से लगातार चौथे दिन भारी उछाल आया। सोमवार के कारोबार में यह 11% बढ़कर 165.40 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया, और देश की सबसे वैल्यूएबल लिस्टेड ब्रोकिंग फर्म बन गई। इस उछाल ने कंपनी के बाजार पूंजीकरण को 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक तक पहुंचा दिया है।
निवेश प्लेटफॉर्म ग्रो के सह-संस्थापक और CEO ललित केशरे, कंपनी के शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत के बाद भारत के अरबपति क्लब में शामिल हो गए हैं।
कैसे बने अरबपति?
मध्य प्रदेश के लेपा गांव के एक किसान के बेटे ललित केशरे का एक लीडिंग फिनटेक फर्म के प्रमुख के रूप में उभरना भारत के स्टार्टअप परिदृश्य में बढ़ते अवसरों को दिखाता है। केशरे के पास वर्तमान में 55.91 करोड़ शेयर हैं, जो ग्रो में उनकी 9.06% हिस्सेदारी को दिखाता है। 169 रुपये प्रति शेयर के रिकॉर्ड प्राइस पर कारोबार करते हुए, उनके पास 9448 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी है, जो उन्हें लगभग 1 बिलियन डॉलर के आंकड़े तक पहुंचाती है।
12 नवंबर को 100 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट इस शेयर ने चार सत्रों में 70% से अधिक की छलांग लगाई है, और इसका मैार्केट कैपटेलाइजेशन 1 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है जो हाल के दिनों में सबसे मजबूत शुरुआतों में से एक है।
बता दें कि ग्रो की स्थापना 2016 में फ्लिपकार्ट के चार पूर्व अधिकारियों- ललित केशरे, हर्ष जैन, ईशान बंसल और नीरज सिंह ने की थी।
44 साल के ललित केशरे साधारण परिस्थितियों में पले-बढ़े, अपने दादा-दादी के साथ रहे और मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के एकमात्र अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़े। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) के बारे में जाना और IIT बॉम्बे में एंट्री ली, जहां से उन्होंने टेक्नोलॉजी में अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने फ्लिपकार्ट में अपना करियर शुरू किया, जहां वे फ्लिपकार्ट मार्केटप्लेस की देखरेख करने वाले शुरुआती प्रोडक्ट मैनेजर में से एक थे, और फिर 2016 में अपने सहयोगियों के साथ ग्रो लॉन्च करने के लिए चले गए।
इस लिस्टिंग ने अन्य तीन संस्थापकों की संपत्ति में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। हर्ष जैन के 41.16 करोड़ शेयरों का मूल्य वर्तमान में 6956 करोड़ रुपये है, ईशान बंसल के 27.78 करोड़ शेयरों का मूल्य 4695 करोड़ रुपये है और नीरज सिंह के 38.32 करोड़ शेयरों का मूल्य 6476 करोड़ रुपये है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More Articles
- कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- Manipal Health IPO: आज बंद हो रहा है इश्यू, क्या Apollo और Fortis के शेयरों में आएगी बड़ी हलचल?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- शेयर बाजार में बड़ा बदलाव: सोमवार से बदल रहा क्लोजिंग ऑक्शन का नियम, ट्रेडर्स के लिए जरूरी अपडेट
- Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका