नयी दिल्ली। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार या फॉरेक्स नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया है। 28 फरवरी को खत्म हुए हफ्ते में भारत का फॉरेक्स 5.42 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 481.54 अरब डॉलर पर पहुँच गया। 21 फरवरी को खत्म हुए हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 476.12 अरब डॉलर था। फॉरेक्स में बढ़ोतरी का प्रमुख कारण रहा विदेशी मुद्रा संपत्ति का बढ़ना। फॉरेक्स डॉलर में बताया जाता है, मगर इसमें गैर-अमेरिकी मुद्राओं की बढ़त या कमी का प्रभाव शामिल है। इन मुद्राओं यूरो, पाउंड और येन जैसी विदेशी मुद्राएं शामिल हैं।

Advertisement

क्या कहते हैं आरबीआई के आंकड़े
आरबीआई की तरफ से जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक देश की विदेशी मुद्रा संपत्ति 441.46 अरब डॉलर से बढ़ कर 445.82 अरब डॉलर की हो गयी। वहीं देश की गोल्ड संपत्ति 29.66 अरब डॉलर से बढ़ कर 30.68 डॉलर की हो गयी। इसके अलावा समीक्षाधीन सप्ताह में भारत की विशेष आहरण अधिकार 1.43 अरब डॉलर पर ही सपाट रहे। आईएमएफ के साथ देश की आरक्षित स्थिति भी 3.1 करोड़ डॉलर बढ़ कर 3.61 अरब डॉलर की हो गई।

Advertisement

भारत सातवे नंबर पर
दुनिया में फॉरेक्स भंडार के मामले में भारत सातवे नंबर पर है। भारत से आगे चीन पहले, जापान दूसरे, यूरोप तीसरे, स्विटजरलैंड चौथे, रूस पांचवे और सऊदी अरब छठे नंबर पर है। वहीं भारत के बाद ताइवान आठवे, हॉन्ग-कॉन्ग नौवे और दक्षिण कोरिया दसवे नंबर पर है।

यह भी पढ़ें - जनवरी में बजट अनुमान का 128.5% फीसदी पहुंचा राजकोषीय घाटा