Foreign Trips On A Budget: हर किसी का सपना होता है कि एक बार विदेश जरूर जाएं, लेकिन महंगे खर्चे के डर से बहुत से लोग सिर्फ सपना ही देख पाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ ऐसे भी देश हैं जहां भारतीय रुपया इतना ताकतवर है कि आप कम बजट में भी शानदार ट्रिप का मजा ले सकते हैं।
अगर आप अपनी अगली छुट्टियों की प्लानिंग कर रहे हैं और बजट भी सीमित है, तो चलिए आपको बताते हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
1. श्रीलंका - नजदीक और किफायती
भारत का पड़ोसी देश होने के कारण श्रीलंका यात्रा में ट्रैवल खर्च भी कम होता है। यहां भारतीय रुपया दोगुना ताकतवर है, यानी 1 रुपए के बदले आपको करीब 2 श्रीलंकाई रुपए मिलते हैं।
2. हंगरी - यूरोप का सस्ता रूट
हंगरी एक बेहद खूबसूरत यूरोपीय देश है। यहां भारतीय रुपया करीब 4 हंगेरियन फॉरिन्ट के बराबर है। ऐतिहासिक किले, नदियां और संस्कृति से भरपूर इस देश में घूमना भी किफायती है।
3. जिम्बाब्वे - अफ्रीका में कम पैसों में ज्यादा मजा
जिम्बाब्वे में आपका 1 रुपए करीब 6 जिम्बाब्वियन डॉलर के बराबर होता है। यहां की वाइल्डलाइफ सफारी और झरने पर्यटकों को बहुत पसंद आते हैं।
4. कोस्टा रिका - प्रकृति प्रेमियों की पसंद
अगर आपको पहाड़, झरने और जंगल पसंद हैं तो कोस्टा रिका एक शानदार ऑप्शन है। यहां एक भारतीय रुपया मिलता है 8 कोलोन में।
5. मंगोलिया - प्रकृति और संस्कृति का मेल
मंगोलिया में भारतीय रुपया काफी ताकतवर है। 1 रुपए के बदले आपको 30 टुग्रिक मिलते हैं। यह देश शांत वातावरण और प्राकृतिक नजारों के लिए जाना जाता है।
6. कम्बोडिया - इतिहास से जुड़ी सस्ती यात्रा
यहां 1 रुपए के बदले 63 कम्बोडियन रियल मिलते हैं। प्रसिद्ध अंगकोरवाट मंदिर यहीं स्थित है और यहां रहना, खाना और घूमना काफी सस्ता पड़ता है।
7. पैराग्वे - झरनों और हरियाली की धरती
पैराग्वे में 1 रुपए के बदले 88 गुएरानी मिलते हैं। यहां प्राकृतिक झरनों के अलावा बहुत-से दर्शनीय स्थल भी हैं।
8. इंडोनेशिया - बाली जैसी जगहें कम बजट में
इंडोनेशिया में 1 भारतीय रुपया = 206 इंडोनेशियन रुपिया। बाली, जकार्ता और दूसरे पर्यटन स्थल यहां के प्रमुख आकर्षण हैं, जहां आप कम खर्च में भी रॉयल ट्रिप का आनंद ले सकते हैं।
9. बेलारूस - यूरोप का छिपा खजाना
यहां आपका 1 रुपए मिलता है 216 बेलारूसी रूबल के रूप में। बेलारूस अपने पुराने महलों और सुंदर पार्कों के लिए मशहूर है।
10. वियतनाम - जहां आप महसूस करेंगे कि आप करोड़पति हैं
वियतनाम में 1 रुपया = 350 वियतनामी डोंग। यहां का स्ट्रीट फूड, समुद्री तट और बाजार भारतीय टूरिस्ट्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं।
अब विदेश यात्रा होगी आसान
अगर आप समझते हैं कि विदेश जाना सिर्फ अमीरों का शौक है, तो इन देशों की करेंसी देखकर आपकी सोच बदल जाएगी। इन जगहों पर जाकर आप कम बजट में भी शानदार ट्रैवल एक्सपीरियंस ले सकते हैं और खुद को करोड़पति जैसा महसूस कर सकते हैं।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति