Foreign Trip: हर किसी का सपना होता है कि वे एक बार विदेशी यात्रा में जाएं. लेकिन बजट देखकर ये सपना ही रह जाता है. अगर आप भी विदेशी यात्रा करना चाहते हैं, लेकिन पैसों की कमी की वजह से नहीं कर पा रहें, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. आईआरसीटीसी एक खास पैकेज लेकर आया है. इस पैकेज से आप काफी सस्ते में विदेशी यात्रा कर पाएंगे. चलिए इस टूर पैकेज के बारे में जान लेते हैं.
हमे लगता है कि विदेशी यात्रा करने में कम से कम लाखों रुपये का खर्चा होगा. क्योंकि विदेशी यात्रा हमेशा महंगी ही रहती है. लेकिन आज हम एक ऐसे टूर पैकेज के बारे में बात करने वाले हैं, जिसके जरिए आप काफी कम कीमत पर विदेशी यात्रा कर पाएंगे.
आपको इस टूर पैकेज में फॉड की भी कोई टेंशन नहीं है. क्योंकि ये विदेशी यात्रा भारतीय रेलवे के साथी आईआरसीटीसी द्वारा ऑफर की जा रही है. इसलिए फॉड या स्कैम का कोई खतरा नहीं होगा. आईआरसीटीसी को इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज़्म कॉरपोरेशन भी कहा जाता है.
कौन-सी विदेश यात्रा होगी कवर?
अगर आप कोई बजट विदेशी यात्रा ढूंढ रहे हैं, तो आईआरसीटीसी द्वारा ऑफर किया गया टूर पैकेज सही साबित हो सकता है. इस टूर पैकेज में थाईलैंड ट्रिप कवर की जाएगी. इस टूर पैकेज की कीमत 60 हजार रुपये हैं. अकसर विदेशी टूर पैकेज की कामत लाख रुपये से कम नहीं होती.
इसलिए इस टूर पैकेज जो बजट फ्रेंडली कहा जा सकता है. इस पैकेज का नाम आईआरसीटीसी ने थाईलैंड डिलाइट एक्स कोचीन (SEO12) रखा है. इस पैकेज के तहत आपको बैंकॉक से लेकर पटाया तक घूमने का मौका मिल सकता है.
थाईलैंड टूर पैकेज में क्या होगा कवर?
आईआरसीटीसी के थाईलैंड टूर पैकेज में काफी कुछ कवर हो जाता है. इस पैकेज के तहत आपकी यात्रा 18 अक्टूबर 2024 से शुरू होगी और 22 अक्टूबर 2024 तक ये यात्रा चलेगी.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक ये यात्रा कोच्चि से शुरू की जाएगी. इस टूर पैकेज की अवधि 4 रात और 5 दिन की रहने वाली है. इस थाईलैंड टूर पैकेज में फ्लाइट टिकट से लेकर होटल में ठहरने का सारा प्रबंध किया गया है. इसके अलावा आपको लंच और डिनर भी दिया जाएगा.
वहीं इस पैकेज की खास बात ये है कि आपको इसमें ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलता है.
ऐसा मिलेगा टूर पैकेज में डिस्काउंट
अगर आप इस टूर पैकेज में डिस्काउंट चाहते हैं. तो आईआरसीटीसी द्वारा ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल होने पर आपको कम से कम कीमत पर ये टूर पैकेज मिल जाएगा. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक अगर एक की व्यक्ति टूर पैकेज लेता हैं, तो उसे 66,100 रुपये देने होंगे. वहीं अगर दो या तीन व्यक्ति इस टूर पैकेज को लेते हैं, तो एक वयक्ति को टूर पैकेज की कीमत 57,400 रुपये पड़ेगी.
इसके अलावा 2 से 11 साल के बच्चो के लिए टूर पैकेज की कीमत 53,350 रुपये रखी गई है. अगर आप बच्चे के लिए बिना बिस्टर वाले टूर पैकेज लेते है, तो इसकी कीमत 50,250 रुपये रखी गई है.
कैसे करें अप्लाई ?
अगर आप इस टूर पैकेज के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपको आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान