नई दिल्ली: नए साल में अगर आप फोर्ड इंडिया की कार खरीदने का सोच रहे है तो बढ़िया मौका है। फोर्ड की कॉम्पैक्ट एसयूवी ईकोस्पोर्ट सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। फोर्ड मोटर इंडिया ने न्यू ईयर गिफ्ट के तौर पर एसयूवी ईकोस्पोर्ट की कीमत में कटौती कर दी है।
ईकोस्पोर्ट की सभी वेरिएंट में की कटौती
खुशी की बात इसलिए ज्यादा है कि क्योंकि कंपनी ने 1 जनवरी से अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने की अनाउंसमेंट कर दी थी। मिली जानकारी के मुताबिक, फोर्ड ने यह कटौती ईकोस्पोर्ट की सभी वेरिएंट में की है। कंपनी ने कुल मिलाकर 39,000 तक की कटौती की है।
नई फोर्ड ईकोस्पोर्ट लाइन-अप में अब टाइटेनियम वैरिएंट पर एक सन-रूफ ऐड किया गया है। 2021 फोर्ड ईकोस्पोर्ट वेरिएंट रेंज की कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है। कंपनी यह भी अनाउंस किया है कि जल्द ही इसके टाइटेनियम+ वेरिएंट के लिए एक शानदार अपडेट आएगा। यह अब तक एमटी में उपलब्ध नहीं है। कीमत घटाए जाने के बाद अब जनवरी में फोर्ड ईकोस्पोर्ट की कीमत 39,000 रुपये तक सस्ती हो गई है।
पेट्रोल में Ambiente MT वेरिएंट की कीमत अब घटकर 7.99 लाख हो गई है, पहले यह 8.19 लाख रुपये की थी। इसके डीजल एडिशन की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल में सबस ज्यादा कीमत में कटौती Titanium + AT वेरिएंट में की गई है जो अब 39,000 रुपये सस्ती हो गई है। डीजल में Trend MT वेरिएंट में 35000 रुपये की कटौती की गई है। अब यह 9.14 लाख में उपलब्ध है। डीजल में सबसे महंगी वेरिएंट Sports MT की कीमत में 24000 रुपये कम किए गए हैं। ईकोस्पोर्ट का इंजन कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट काफी बेहतर है। इसमें 1.5l TDCi डीजल इंजन है जो 100 PS पावर और 215 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसी तरह, 3-सिलेंडर 1.5-लीटर टीआई-वीसीटी पेट्रोल इंजन, 122 पीएस की पावर और 149 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजनों के साथ फाइव-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है।
- इकोस्पोर्ट ₹7.99 लाख से शुरू औसत एक्स. शोरूम प्राइस
- एंडेवर ₹30 लाख से शुरू औसत एक्स. शोरूम प्राइस
- फिगो ₹5.49 लाख से शुरू औसत एक्स. शोरूम प्राइस
- फ्रीस्टाइल ₹5.99 लाख से शुरू औसत एक्स. शोरूम प्राइस
- एस्पायर ₹6.09 लाख से शुरू औसत एक्स. शोरूम प्राइस
- आगामी फोर्ड मस्टैंग फेसलिफ्ट ₹75 लाख अनुमानित प्राइस
Car Loan: ये हैं टॉप 10 Bank, जो दे रहे सबसे सस्ता लोन
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान