Forbes Richest Dead Celebrities 2025; Highest-Paid Dead Celebrities Of 2025: दुनिया में अमीरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में अमेरिकी मैगजीन फोर्ब्स ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची जारी थी, वहीं मरने के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वालों की सूची बीते दिनों ही सामने आई है। फोर्ब्स की इस सूची के अनुसार, पॉप सिंगर माइकल जैक्सन एक बार फिर से अपनी बादशाहत को बरकरार रखने में कामयाब रहे। फोर्ब्स की 25वीं वार्षिक रैंकिंग में माइकल जैक्सन फिर दुनिया के सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले दिवंगत सेलिब्रिटी बन गए हैं।
जैक्सन ने 2025 में मरणोपरांत 105 मिलियन डॉलर की कमाई दर्ज की है जबकि एल्विस प्रेस्ली जैसे दिग्गज इस मामले में पीछे छूट गए हैं। 2001 में शुरू हुई फोर्ब्स लिस्ट में एल्विस हर साल अपनी जगह बनाते रहे हैं और अब तक 1.2 अरब डॉलर कमा चुके हैं। 2009 में मौत के बाद माइकल जैक्सन ने अपनी कुल कमाई में 3.5 अरब डॉलर का इजाफा किया है।
2025 की लिस्ट में कई नए नाम शामिल
इस साल The Notorious B.I.G. और Pink Floyd के दो दिवंगत सदस्यों ने भी म्यूज़िक राइट्स की बिक्री से भारी कमाई की और पहली बार लिस्ट में जगह बनाई। दूसरी ओर, जिमी बफेट की 'Margaritaville' ब्रांड आज भी होटल, रिसॉर्ट, कपड़े और यहां तक कि रिटायरमेंट कम्युनिटी के ज़रिए भारी कमाई की है।
फोर्ब्स के अनुसार 2025 के टॉप 10 सबसे अमीर मृत सेलिब्रिटी कौन हैं?
अमेरिकी बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स की सूची के मुताबिक, पॉप सिंगर माइकल जैक्सन मरने के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाले दुनिया के सबसे अमीर लोगों में पहले पायदान पर हैं। ये हैं मरणोंपरांत सबसे अधिक कमाई करने वाले दुनिया के टॉप 10 शख्सियत...
- माइकल जैक्सन - $105 मिलियन
- डॉ. सीअस - $85 मिलियन
- रिचर्ड राइट - $81 मिलियन
- सिड बैरेट - $81 मिलियन
- द नोटोरियस बिग - $80 मिलियन
- माइल्स डेविस - $21 मिलियन
- एल्विस प्रेस्ली - $17 मिलियन
- जिमी बफेट - $14 मिलियन
- बॉब मार्ले - $13 मिलियन
- जॉन लेनन - $12 मिलियन
पिछले 25 साल में किन सेलेब्रेटी ने मरने के बाद की सर्वाधिक कमाई?
- 2001 - एल्विस प्रेस्ली : 35 मिलियन डॉलर
- 2002 - एल्विस प्रेस्ली : 37 मिलियन डॉलर
- 2003 - एल्विस प्रेस्ली : 40 मिलियन डॉलर
- 2004 - एल्विस प्रेस्ली : 45 मिलियन डॉलर
- 2005 - एल्विस प्रेस्ली : 45 मिलियन डॉलर
- 2006 - कर्ट कोबेन : 50 मिलियन डॉलर
- 2007 - एल्विस प्रेस्ली : 49 मिलियन डॉलर
- 2008 - एल्विस प्रेस्ली : 48 मिलियन डॉलर
- 2009 - ईव सेंट लॉरेन : 350 मिलियन डॉलर
- 2010 - माइकल जैक्सन : 275 मिलियन डॉलर
- 2011 - माइकल जैक्सन : 170 मिलियन डॉलर
- 2012 - एलिज़ाबेथ टेलर : 210 मिलियन डॉलर
- 2013 - माइकल जैक्सन : 160 मिलियन डॉलर
- 2014 - माइकल जैक्सन : 140 मिलियन डॉलर
- 2015 - माइकल जैक्सन : 115 मिलियन डॉलर
- 2016 - माइकल जैक्सन : 825 मिलियन डॉलर
- 2017 - माइकल जैक्सन : 75 मिलियन डॉलर
- 2018 - माइकल जैक्सन : 400 मिलियन डॉलर
- 2019 - माइकल जैक्सन : 60 मिलियन डॉलर
- 2020 - माइकल जैक्सन : 48 मिलियन डॉलर
- 2021 - रोआल्ड डाहल : 516 मिलियन डॉलर
- 2022 - जे. आर. आर. टोल्किन : 500 मिलियन डॉलर
- 2023 - माइकल जैक्सन : 115 मिलियन डॉलर
- 2024 - माइकल जैक्सन : 600 मिलियन डॉलर
- 2025 - माइकल जैक्सन : 105 मिलियन डॉलर
पिछले 25 सालों की कुल कमाई के मामले में टॉप 5 शख्सियत
- Michael Jackson : $3.5 बिलियन
- Elvis Presley : $1.2 बिलियन
- J.R.R. Tolkien : $679 मिलियन
- Charles Schulz : $571 मिलियन
- Dr. Seuss : $558 मिलियन
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान