नई दिल्ली: आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार भारी उछाल के साथ खुला। शुरुआतीकारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 52,000 के लेवल को पार कर गया। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 359.87 अंक (0.70 फीसदी) की तेजी के साथ 51,904.17 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 107 अंक यानी 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 15,270.30 के स्तर पर खुला। इसके बाद बाजार के खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल आया। 9.24 बजे सेंसेक्स 476.05 अंक (0.92 फीसदी) ऊपर 52020.35 के स्तर पर पहुंचा वहीं निफ्टी 128.30 अंक (0.85 फीसदी) ऊपर 15291.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
आज के दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एचसीएल टेक, हीरो मोटोकॉर्प, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई लाइफ और सन फार्मा के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं अडाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, एम एंड एम और डिविस लैब के शेयर लाल निशान पर खुले।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत बढ़त पर हुई। इनमें मीडिया, पीएसयू बैंक, रियल्टी, बैंक, फार्मा, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, एफएमसीजी, मेटल, आईटी और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
पिछले सप्ताह तेजी का सिलसिला जारी
शेयर बाजार में पिछले सप्ताह तेजी का सिलसिला जारी रहा। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 812.67 अंक यानी 1.60 प्रतिशत चढ़ गया। सेंसेक्स की शीर्ष दस में से सात कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 1,40,430.45 करोड़ रुपये बढ़ गया। इनमें से सबसे अधिक फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। लाभ में रहे प्रमुख शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, इंफोसिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस शामिल हैं। वहीं एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और कोटक महिंद्रा में गिरावट रही।
शुक्रवार को बढ़त पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 37.13 अंक (0.07 फीसदी) की तेजी के साथ 51,568.65 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 12 अंक यानी 0.08 फीसदी की तेजी के साथ 15,185.30 के स्तर पर खुला था।
शुक्रवार को सपाट बंद हुआ था बाजार
शुक्रवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद घरेलू शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 12.78 अंक (0.02 फीसदी) ऊपर 51544.30 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 10 अंक यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 15163.30 के स्तर पर बंद हुआ था।
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर