नई द‍िल्‍ली: सभी टेलीकॉम कंपनियों में अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। वहीं लोगों की बात करें तो हर कोई चाहता है कि कम कीमत में एक ऐसा रीचार्ज प्लान मिल जाए जिसमें डेटा, फ्री कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा के अलावा एक साथ कई ओटीटी एप्‍स का फ्री एक्सेस या कह लीजिए सब्सक्रिप्शन मिल जाए। Reliance Jio : अब तक का यह है सबसे सस्ता प्लान, सिर्फ 3.5 रु में मि‍लेगा 1GB डेटा

Advertisement

अगर आप नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम और हॉटस्टार का मुफ्त सब्सक्रिप्शन खरीदना चाहते हैं तो आप ज‍ियो, एयरटेल और वीआई के ये प्लान खरीद सकते हैं। तो चल‍िए जानते हैं किस प्लान में नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम और हॉटस्टार का फ्री में सब्सक्रिप्शन ऑफर मिल रहा है।

Advertisement

एयरटेल के इन प्‍लान में म‍िलेगा फ्री सब्सक्रिप्शन

अगर आप एयरटेल का ऐसा प्लान खरीदना चाहते हैं जिसमें आपको फ्री ओटीटी प्लेटफॉर्म की सुविधा मिले, तो एयरटेल अपने यूजर्स को फ्री डिज्नी + हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन दे रहा है। एयरटेल का 401 रुपये वाला रिचार्ज प्लान खरीद सकते हैं जिसमें डिज्नी + हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है। इसके अलावा 499 रुपये वाले प्लान में आपको अमेज़न प्राइम का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है। जानकारी दें कि एयरटेल के किसी भी प्लान में आपको नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन नहीं दिया जा रहा है।

जियो के इन 5 प्‍लान में म‍िलेगा फ्री सब्सक्रिप्शन

अगर आप जियो कस्टमर हैं और ओटीटी प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन चाहते हैं तो कंपनी 399 रुपये, 599 रुपये, 799 रुपये, 899 रुपये और 1,499 रुपये के पोस्टपेड प्लान्स में आपको नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम और डिज़नी + हॉटस्टार तीनों का सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रहा है। आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से कोई भी प्लान खरीद सकते हैं।

वोडाफोन ग्राहकों को भी सस्‍ते में म‍िलेगा फ्री सब्सक्रिप्शन

वोडाफोन कस्टमर को ओटीटी प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन लेना है तो उसके ल‍िए 401 रुपये वाला मासिक और 2,599 रुपये वाला सालाना प्लान खरीद सकते हैं। इस प्लान में आपको एक साल के लिए डिज़नी + हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर दिया जा रहा है। वोडाफोन भी अपने पोस्टपेड प्लान्स में नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहे हैं। आपको 1,099 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में फ्री नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा 401 रुपये, 601 रुपये, 501 रुपये और 801 रुपये के रिचार्ज प्लान्स में हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।