नई दिल्ली: ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने एक बार फिर से मोबाइल फेस्टिव सेल शुरू की है। बता दें कि फ्लिपकार्ट पर आज से मोबाइल फेस्टिव ऑफर शुरू हुआ है, जो कि कल तक यानि 31 अक्टूबर तक चलेगा। इस ऑफर के तहत ई-कॉमर्स कंपनी मोबाइल्स पर भारी छूट दे रही है। अगर आप मोबाइल खरीदने का मन कना रहे हैं, फिलहाल अच्छा समय है। इस सेल में स्मार्टफोन्स के बड़े ब्रांड्स जैसे iphone, Samsung, Realme, Honor आदि पर बड़ी छूट है। इतना ही नहीं इसके अलावा आप अपने पुराने स्मार्टपोन को एक्सचेंज करके भी नया फोन खरीद सकते हैं, इसमें आपको ज्यादा डिस्काउंट मिलेगा। आपको बता दें फ्लिपकार्ट मोबाइल फेस्टिव ऑफर्स के तहत मिल रही टॉप डील्स के बारे में
सैमसंग एस9 और एस9 प्लस
सैमसंग के इन प्रीमियम स्मार्टफोन पर शानदार छूट मिल रही है। 62,500 रुपये वाला एस9 स्मार्टफोन 29,999 रुपये में और 70 हजार रुपये वाला एस9 प्लस 34,999 रुपये में मिल रहा है। प्रीपेड ऑर्डर करने पर एस9 पर 1 हजार रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसके अलावा एचडीएफसी के डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर दोनों स्मार्टफोन के साथ 10 पर्सेंट कैशबैक का ऑफर है। वहीं अगर सैमसंग ए50 की बात करें तो मोबाइल फेस्टिव ऑफर के तहत यह स्मार्टफोन 16,999 रुपये का मिल रहा है, जबकि इसकी कीमत 21 हजार रुपये है। प्रीपेड ऑर्डर पर 2 हजार रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 पर्सेंट कैशबैक मिलेगा।
रियलमी 5
इस स्मार्टफोन की कीमत 10,999 रुपये है। छूट के तहत इसे 8,999 रुपये में बेचा जा रहा है। अगर आप इस मोबाइल को प्रीपेड ऑर्डर करते हैं, तो आपको 10 पर्सेंट यानी 900 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसका मतलब रियलमी 5 आपको 8,099 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा नो-कॉस्ट ईएमआई और 6 महीने यूट्यूब प्रीमियम का फ्री ट्रायल जैसे ऑफर्स भी उपलब्ध हैं।
पोको एफ1
पोको एफ1 का 4जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 15,999 रुपये और 8 जीबी रैम+256 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 18,999 रुपये में मिल रहा है। प्रीपेड ऑर्डर पर 1 हजार रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।
रेडमी 7 प्रो
15,999 रुपये कीमत वाला यह स्मार्टफोन 11,999 रुपये में मिल रहा है। प्रीपेड ऑर्डर करने पर 1 हजार रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी, यानी आप यह स्माटफोन 10,999 रुपये में खरीद सकते हैं। साथ ही 6 महीने के लिए यूट्यूब प्रीमियम का फ्री ट्रायल मिलेगा।
रेडमी गो
शाओमी के इस सबसे सस्ते फोन को सेल में 4,299 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि इसकी कीमत 5,999 रुपये है। एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 पर्सेंट कैशबैक और 6 महीने के लिए यूट्यूब प्रीमियम का फ्री ट्रायल भी मिल रहा है।
इन स्मार्टफोन्स पर भी छूट
रियलमी सी3, वीवो जेड1 प्रो, मोटो ई6एस, असुस 6जेड और लेनेवो ए6 नोट जैसे स्मार्टफोन्स पर भी प्रीपेड ऑर्डर करने पर 10 पर्सेंट की छूट मिल रही है। साथ ही ये स्मार्टफोन अपनी लॉन्चिंग प्राइस से कम दाम पर उपलब्ध हैं।
आईफोन्स पर डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट सेल में ऐपल आईफोन्स भी कम दाम पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा आईफोन पर भी प्रीपेड ऑर्डर पर अतिरिक्त डिस्काउंट, कैशबैक और नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर उपलब्ध हैं। इसके अलावा सेल में आपको अपने स्मार्टफोन के लिए मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान 99 रुपये में मिल रहा है। सेल में फोन खरीदने पर 40 फीसदी एक्सचेंज वैल्यू है, अगर आप अगला फोन 13 महीने के भीतर खरीदते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान