नई दिल्ली, मार्च 22। मार्च का महीना चल रहा है लेकिन गर्मी ने अभी से ही दस्तक दे दी है। गर्मी शुरु होते ही घरों में एसी, पंखे और कुलर का सहारा भी लेना पड़ता हैं। बाजार में बढ़ते मांग को देखते हुए दिग्गज ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने गर्मियों की शुरुआत से पहले ही लोगों को राहत देने के लिए कूलिंग डेज ऑफर की घोषणा कर दी है। तो अगर आप इस गर्मी में अपना एसी, फ्रीज, पंखा और कूलर बदलना चाहते हैं तो यही सबसे सटीक समय है। बता दें कि सेल आज यानी 22 मार्च से शुरु हुई है जो कि 26 मार्च तक चलेगी। कम आएगा बिजली का बिल, होगी हजारों की बचत बस करना होगा ये काम
इस बैंक के कार्ड पर इंस्टैंट डिस्काउंट
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर कूलिंग डेज सेल का आयोजन किया गया है। इस सेल में एसी, फ्रिज कूलर पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। तो अगर आप अपने लिए इस गर्मी एसी, फ्रिज कूलर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको यहां दिए जा रहे है कुछ जबरदस्त ऑफर्स की जानकारी देने जा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस दौरान एचडीएफसी बैंक के कार्ड पर 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा। तो चलिए जानते हैं एसी, फ्रिज कूलर पर क्या-क्या ऑफर्स मिल रहे हैं।
सिम्फनी 27 एल कमरा/व्यक्तिगत एयर कूलर है ये व्हाइट और ब्लू कलर के साथ आता है। इसकी वास्तविक कीमत 7,499 रुपये है। इसे 5,799 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस पर 22 फीसद का डिस्काउंट दिया जा रहा है। पुराना कूलर एक्सचेंज के तहत 600 रुपये तक का ऑफ मिल सकता है। ये कूलर एक साल की वारंटी के साथ आता है। इसका कूलिंग एरिया 1650 स्क्वायर फीट का है। इसकी टैंक कैपेसिटी 27 लीटर है। पावर खपत की बात करें तो यह 95W है और यह 3 स्पीड सेटिंग के साथ आता है।
एटमबर्ग रेनेसा+ 1200 मिमी बीएलडीसी मोटर रिमोट 3 ब्लेड सीलिंग फैन की बात करें तो यह रिमोट वाला पंखा है। इसके साथ 2 + 1 साल की ऑन साइट वारंटी दी गई है। इसकी कीमत की बात करें तो इसे 28 फीसद डिस्काउंट के साथ 4,1010 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी वास्तविक कीमत 5,740 रुपये है। इसकी मोटर स्पीड 340 RPM है। पावर खपत 28W है। इसमें 5 स्पीड सेटिंग मौजूद हैं। यह बिजली बिल में हर साल 1,500 रुपये की बचत करता है। स्पीड के लिए एलईडी इंडीकेटर लगे हैं।
वोल्टास 1.5 टन 3 स्टार स्प्लिट इन्वर्टर एसी की बात करें तो इसकी वास्तविक कीमत 61,990 रुपये है। इसे 46 फीसद डिस्काउंट के बाद 32,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ 1 साल की कॉम्प्रीहेंसिव वारंटी और 5 साल की कंप्रेसर पर वारंटी दी जा रही है। यह 3 स्टार BEE रेटिंग 2022 के साथ आता है। यह 15 फीसद का एनर्जी बचाता है। इसमें ऑटो रिस्टार्ट और स्लीप मोड भी दिया गया है।
सैमसंग 192 L डायरेक्ट कूल सिंगल दूर 2 स्टार फ्रिज पर भी 16 फीसद के डिस्काउंट के साथ 12,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी वास्तविक कीमत 15,590 रुपये है। इसके साथ 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। यह 192 लीटर कैपेसिटी के साथ आता है। यह 20 फीसद तक एनर्जी सेव करता है।
More Articles
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके