नई द‍िल्‍ली: ऑनलाइन शॉप‍िंग करने वालों के ल‍िए अच्‍छी खबर है। ऑनलाइन शॉप‍िंग करने के दौरान आपको आकर्षक ऑफर और कैशबैक म‍िलेगा। जी हां फेस्टिवल सीजन में कंपनियो की एक्टिविटी में तेजी आ गई है। वालमार्ट की सब्सिडियरी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने इस फेस्टिवल सीजन में सेल के लिए डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम के साथ पार्टनरशिप किया है। Flipkart और Amazon : फेस्टिव सीजन में कंपनियां दे रही बंपर Job ये भी पढ़ें

Advertisement

पेटीएम वाॉलेट में तत्काल म‍िलेगा कैशबैक

बता दें कि इस पार्टनरशिप के तहत पेटीएम से पेमेंट करने वाले कस्टमर्स को कई सारे ऑफर और बेनिफिट दिए जाएंगे। कंपनी ने कहा कि इस पार्टनरशिप से पेटीएम के करोड़ों यूजर्स को फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज फेस्टिवल सेल के दौरान पेटीएम वॉलेट और पेटीएम यूपीआई से पेमेंट करने में सुविधा होगी। उसके बाद कस्टमर्स को उनके पेटीएम वाॉलेट में तत्काल कैशबैक मिल जाएगा।

मिंत्रा पर भी बिग बिलियन सेल 16 से 22 अक्टूबर को

फ्लिपकार्ट की सालाना बिग बिलियन डेज फेस्टिवल सेल 16 से 21 अक्टूबर को होगी। वहीं दूसरी ओर मिंत्रा पर बिग बिलियन सेल 16 से 22 अक्टूबर को है। कंपनी ने कहा कि पार्टनरशिप आगामी फेस्टिवल सेल की तैयारियों के मुताबिक है। इस बार सेल का मुख्य फोकस छोटे उद्योगों को ग्रोथ के मौके प्रदान करना है। फ्लिपकार्ट की कॉम्पिटीटर कंपनी अमेजन के इस हफ्ते में अपनी सालाना सेल की तारीखें अनाउंस करने की उम्मीद है। स्नैपडील ने भी कहा था कि वह अपनी पहली फेस्टिवल सेल इस साल आधे अक्टूबर में नवरात्रि के अवसर पर लाएगी। बाकी इसकी दो और सेल अक्टूबर के आखिर और नवंबर की शुरुआत में भी चलेगी।

फ्लिपकार्ट सेल में 70-80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट के ग्रुप प्रमुख (फिनटेक और पेमेंट) ने कहा कि पेटीएम के साथ हमारी पार्टनरशिप डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन को लेकर हमारी प्रतिबद्धता दिखाती है। फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन सेल सेल में कस्टमर्स को 70-80 प्रतिशत तक डिस्काउंट और ढेरों ऑफर मिलेंगे। जानकारी दें कि भारतीय रिजर्व बैंक के नए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में डिजिटल ट्रांजेक्शन चाहे वह यूपीआई हो, आईएमपीएस, डेबिट और क्रेडिट कार्ड हो, हर रोज औसतन 1.5 बिलियन तक पहुंचने की उम्मीद है।