First Vande Bharat Sleeper Train: रेलवे विभाग यात्रियों को जल्द एक बड़ा तोहफा देने वाली ह. खबर है कि इस साल के अंत में यानी दिसंबर में देश को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिल सकती है. इस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को यात्रियों का सफर आरामदायक बनाने के लिए शुरू किया गया है. इस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 कोच होंगे.
2019 में पहली वंदे भारत ट्रेन लाई गई थी, जिसके बाद अब देश को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिलने वाली है. ऐसा कहा जा रहा है कि इस साल के अंत में भारत को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिल सकती है. यह ट्रेन गुजरात में चलेगी.
20 सिंतबर को इस ट्रेन को भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) प्लांट से चेन्नई की ओर रवाना किया जाएगा. चेन्नई में इसकी फाइनल टेस्टिंग और कमीशनिंग होगी, जिसमें 15 से 20 दिनों का समय लग सकता है.
गुजरात में कब शुरू होगी ट्रेन?
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को वंदे भारत सीरीज का थर्ड वर्जन बताया जा रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुजरात में चलेगी. जैसे ही इस ट्रेन का चेन्नई फाइनल टेस्टिंग हो जाता है. इसे लखनऊ भेजा जाएगा. यहां लखनऊ में स्थित रेलवे डिजाइन और मानक संगठन(RDSO) के अंतर्गत ट्रेन को एक या दो महीने के लिए चलाया जाएगा.
इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि ट्रेन की हाई-स्पीड टेस्टिंग के लिए इसका उत्तर पश्चिम जॉन पर ट्रायल किया जाएगा.
ट्रेन में मिलेगी यह सभी सुविधाएं
पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 कोच और 823 बर्थ होंगे. इसमें कुल 11 3AC कोच (611 बर्थ), 11AC कोच (24 बर्थ) और 42AC कोच (188 बर्थ) शामिल होंगे.
ऐसा कहा कहा जा रहा है इस ट्रेन को यूरोप की नाइटजेट स्लीपर ट्रेन जैसा बनाया जा रहा है. इस ट्रेन में यात्रियों को कई सुविधाए मिलेंगी. जैसे रात में शौचालय जाने पर यात्रियों के लिए सीढ़ी के नीचे फर्श पर LED स्ट्रिप्स लाइट जलेगी. इसके अलावा ट्रेन अटेंडेंट के लिए भी एक अलग से बर्थ मौजूद होगी.
इसके अलावा हर बर्थ में रीडिंग लाइट, चार्जिंग सॉकेट, एक मोबाइल होल्डर, एक स्त्रैक टेबल होगा. देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को बीईएमएल और हैदराबाद स्थित मेधा सर्वो ड्राइव्स लिमिटेड द्वारा बनाया गया है.
वंदे भारत ट्रेन
वंदे भारत ट्रेन देश की पहली बिना इंजन से चलने वाली ट्रेन है. यह ट्रेन उन शहरों को कवर करती है, जिनमें 800 किलोमीटर से भी कम का अंतर होता है. इस ट्रेन में यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए हाई क्लास सुविधा दी गई है.
अभी तक वंदे भारत ट्रेन में चेयर कोच मिलते थे. लेकिन जल्द ही वंदे भारत ट्रेन में स्लीपर कोच मिलेंगे. जिसके बाद आप रात में भी वंदे भारत ट्रेन में आसानी से सफर कर पाएंगे.
यह भी पढ़े: Mutual Fund SIP: हर महीने करें 3000 रुपये का निवेश, मिलेगा एक करोड़ का तगड़ा फंड, देखें पूरी जानकारी
More Articles
- दिल्ली मेट्रो अपडेट: आज से सभी स्टेशन खुले, भीड़ से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
- दिल्ली मेट्रो अलर्ट: आज 18 स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें