नई दिल्ली, सितंबर 30। मुद्रास्फीति पर काबू पाने के लिए रिजर्व बैंक ने आज रेपो दर को बढ़ाने की घोषणा की है। आरबीआई की घोषणा के कुछ ही घंटे बाद एचडीएफसी लिमिटेड ने अपनी उधार देने वाले दर में 50 आधार अंकों की वृद्धि की है। फर्म के इस कमद के बाद जिन लोगों ने एचडीएफसी लिमिटेड से लोन लिया है उनकी ईएमआई महंगी हो जाएगी। नए लोन पर भी ब्याज दर बढ़ जाएगा।
देश की सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी हाउसिंग ने बताया कि कंपनी लोन पर अपनी रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट (आरपीएलआर) को बढ़ाने का फैसला किया है। हाउसिंग लोन कंपनी ने होम लोन के एडजस्टेबल रेटको 50 बेसिस पॉइंट्स बढाया है। पिछले पांच महीनों में एचडीएफसी ने सातवीं बार दर में वृद्धि की है।
आरबीआई के गवर्नर शशिकांता दास ने आज सुबह प्रमुख ब्याज दर में 50 आधार अंकों की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। जिसके बाद उम्मीद लगाई जा रही थी कि वित्तीय संस्थान और बैंक भी जल्द ही लोन के ब्याज दर और ईएमआई से संबंधित बढ़ोत्तरी की घोषणा करेगी। केंद्रिय बैंक ने मई के बाद से लगातार चौथी बार रेपो दर को बढ़ाया है। बढोत्तरी के बाद रेपो दर 5.90 प्रतिशत है।
आरबीआई के अनुमान के मुताबिक महंगाई दर अभी भी अनुमान से अधिक है। विश्व भर के केंद्रिय बैंक भी ब्याज दरों को बढ़ा रहे हैं। ऐसे में भारत में महंगाई को रोकने के लिए रेपो दरों में बढ़ोत्तरी करना बहुत जरूरी हो गया था। जानकार अनुमान लगा रहे थे कि रिजर्व बैंक जल्द ही रेपो दर बढ़ाएगा। अब बैंक से मिलने वाले लोन और ईएमआई पर ब्याज बढ़ जाएगा। फिक्स डिपॉजिट और अन्य सेविंग योजनाओं में निवेश कनरे वाले निवेशकों को ब्याज दर में बढोत्तरी का फायदा मिल सकता है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान