First Made-In-India Semiconductor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि भारत का पहला स्वदेशी सेमीकंडक्टर चिप 2025 के अंत तक बाजार में लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार घरेलू स्तर पर विकसित 6G नेटवर्क बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है, जो जल्द ही यूजर्स के लिए मौजूद होगा।
इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने चिप बनने में भारत के गंवाए गए अवसरों पर विचार किया, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि देश अब सही रास्ते पर है।
इस साल बाजार में लॉन्च होगा मेक इन इंडिया चिप
PM Modi ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि भारत में सेमीकंडक्टर बनना 50-60 साल पहले शुरू हो सकता था, लेकिन भारत इसमें भी चूक गया, और आने वाले कई सालों तक यही स्थिति बनी रही। आज हमने इस स्थिति को बदल दिया है। भारत में सेमीकंडक्टर से संबंधित कारखाने लगने लगे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में डिजाइन और भारत में बनी पहली चिप इसी साल लॉन्च होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस साल के अंत तक, पहली मेड इन इंडिया चिप बाजार में आ जाएगी।
मेड इन इंडिया 6G नेटवर्क
टेलिकॉम टेक्नोलॉजी के क्षेत्र पर PM Modi ने कहा कि हम मेड इन इंडिया 6G पर तेजी से काम कर रहे हैं और ग्लोबल इनोवेशन के साथ तालमेल बनाए रखने की सरकार की विचार पर जोर दिया।
भारत इलेक्ट्रिक वाहनों का एक्सपोर्ट करेगा
प्रधानमंत्री मोदी ने इलेक्ट्रिक वाहन (EV) क्षेत्र में भारत की बढ़ती भूमिका के बारे में भी बात की और एक महत्वपूर्ण वैश्विक बाजार में एक्सपोर्ट का विस्तार करने की योजना का खुलासा किया। प्रधानमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि मैं आपको भारत की एक और सफलता के बारे में बताना चाहता हूं। भारत अब दुनिया के 100 देशों को इलेक्ट्रिक वाहन निर्यात करने जा रहा है। इससे जुड़ा एक बहुत बड़ा कार्यक्रम भी दो दिन बाद 26 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है।
भारत की आर्थिक गति की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र पर चलने वाला भारत आज दुनिया को धीमी विकास दर से बाहर निकालने की स्थिति में है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान