नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने अपने वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी ने वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही यानी इस साल की जनवरी-मार्च के वित्तीय आंकड़े पेश कर दिये हैं। कंपनी ने जनवरी-मार्च में 8,049 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जो पिछली तिमाही की तुलना में 0.85 प्रतिशत कम है। दिसंबर 2019 को समाप्त तिमाही में टीसीएस का लाभ 8,118 करोड़ रुपये रहा था। बता दें कि टीसीएस की प्रोफिटेबिलिटी कम अदर इनकम और उच्च फाइनेंशियल कॉस्ट की वजह से प्रभावित हुई। हालांकि ऑपरेटिंग ग्रोथ से इसे सहारा भी मिला।
कोरोना ने प्रभावित किया टीसीएस का बिजनेस
भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों में कोरोनावायरस महामारी और इसे रोकने के लिए लॉकडाउन के कारण भी कुछ हद तक टीसीएस की आमदनी प्रभावित हुई। भारत में मार्च में करीब 10 दिनों तक लॉकडाउन रहा था। हालांकि इस दौरान कंपनी की आमदनी में इजाफा हुआ। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 39,854 करोड़ रुपये के मुकाबले जनवरी-मार्च में टीसीएस की आमदनी 39,946 करोड़ रुपये रही। टीसीएस की आमदनी और मुनाफा दोनों ही जानकारों के अनुमान से थोड़ा कम रहे। जनवरी-मार्च तिमाही के लिए 40,440 करोड़ रुपये की आमदनी के साथ टीसीएस के 8,200 करोड़ रुपये के लाभ का अनुमान लगाया गया था।
डॉलर आमदनी भी घटी
पिछली तिमाही की तुलना में कंपनी की डॉलर आमदनी 2.5 फीसदी घट कर 544.4 करोड़ डॉलर रही। मगर तिमाही के दौरान कंपनी की कॉन्स्टैंट करेंसी आमदनी में 3 फीसदी की बढ़त हुई, जो दिसंबर तिमाही में 6.8 प्रतिशत की वृद्धि के मुकाबले काफी कम है। मार्च तिमाही के अंत में इसकी कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू 8.9 अरब डॉलर की रही। एशिया प्रशांत क्षेत्र में इसका कारोबार 3.5 प्रतिशत, मध्य पूर्व एशिया 1.3 प्रतिशत और उत्तरी अमेरिका 0.2 प्रतिशत बढ़ा, लेकिन भारत में 1.9 प्रतिशत घटा। वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 1,56,949 करोड़ रुपये की आमदनी पर कंपनी का लाभ 2.76 प्रतिशत बढ़ कर 32,340 करोड़ रुपये रहा। इसकी आमदनी में 7.16 प्रतिशत का इजाफा हुआ।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग