Kisan Credit Card: भारत सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड पर एक बड़ा ऐलान किया है, आपको बता दें इसकी सुविधा 5 राज्यों में किसानों मिलेगी, वहीं किसानों के क्रेडिट कार्ड पर कुल 9 प्रतिशत की ब्याज दर होती है, इस स्कीम में 2 प्रतिशत की सब्सिडी केंद्र सरकार द्वारा दी जाती है। किसानों को हमेशा अपनी फसल तैयार करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ती है इस स्कीम के तहत जमीन के कागज दिखाकर सस्ती दरों पर पैसा ले सकते हैं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 5 राज्यों में किसान क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया जाएगा। वहीं उन्होंने अपने भाषण में कहा कि किसानों को नेचुरल फ़ार्मिंग के लिए 1 करोड़ से अधिक किसानों बढ़ावा दिया जाएगा। FM ने कहा 6 करोड़ किसानों के लिए उनकी जमीन रजिस्ट्री पर जोर दिया जाएगा, वित्त वर्ष 2025 में 400 जिलों में सरकार खरीफ फसलों का डिजिटल सर्वे करवाएगी। क्लाइमेट फ़्रेंडली बीज को विकसित करने के लिए प्राइवेट सेक्टर और कुछ दूसरे धन उपलब्ध कराएगी।
वहीं आने वाले समय में डाल, ऑइल बीज पर कई नए मिशन लॉन्च करेंगे, वहीं इतना ही नहीं सर्टिफिकेशन और ब्रांडिंग के थ्रू बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि सेक्टर में 1.52 लाख करोड़ रुपये का आवंटन।
किसे मिलते हैं इस कार्ड के फायदे
किसान हमेशा सस्ते ऋण के साथ लोन लेने के लिए सोचता है सरकार ने भी उसे इस कार्ड के जरिए कुछ ऐसी ही सुविधा देने का ऐलान किया है। इस कार्ड के जरिए किसानों को कम ब्याज दरों के साथ मुहैया कराया जाता है। इस कार्ड की पात्रता के लिए 18 से 75 वर्ष है, वहीं इस स्कीम के तहत मृत्यु या स्थायी विकलांगता की स्थिति में 50,000 रुपए तक का कवरेज और अन्य जोखिमों के लिए 25,000 रुपए तक का कवरेज दिया जाता है।
इस स्कीम के तहत पात्र किसानों को एक बचत खाता, स्मार्ट कार्ड और डेबिट कार्ड भी प्रदान किया जाता है. यह क्रेडिट 3 साल तक वैध रहता है और किसान फसल कटाई के बाद अपना कर्ज चुका सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग