नई दिल्ली, सितंबर 27। यदि आप एसबीआई कार्ड यूजर हैं तो फिर आपके लिए एक अच्छी खबर हैं। बैंक के क्रेडिट कार्ड डिवीजन एसबीआई कार्ड ने फेस्टिवल सीजन में फेस्टिव ऑफर 2022 को शुरू करने का ऐलान कर दिया हैं। एसबीआई ने अपने कस्टमर्स के लिए बहुत आकर्षक ऑफर पेश किए हैं। ये शुरू हो चुका हैं और ये आने वाली 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा। बैंक के मुताबिक, कस्टमर्स बहुत सारे पार्टनर ब्रांड्स में 22.5 प्रतिशत तक कैशबैक का फायदा उठा सकते हैं।

Advertisement

ऑफर 1600 से अधिक

एसबीआई कार्ड के अनुसार, फेस्टिवल सीजन के दौरान कस्टमर्स को टियर 1, टियर 2 और टियर 3 शहरों में बहुत सारे ऑनलाइन मर्चेंट और ऑफलाइन मर्चेंट के पास 1600 से ज्यादा ऑफर मिलेंगे। इसी दौरान बेहद ही लोकप्रिय और आकर्षक सामानों में ऑफर्स पेश किए जा रहे हैं। इनमें इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट, फैशन, मोबाइल और लाइफ स्टाइल, ट्रैवल, आभूषण ऑनलाइन मार्केट प्लेस इत्यादि शामिल हैं।

Advertisement
22.5 फीसदी तक कैश बैक

जिनके पास एसबीआई का कार्ड हैं उनको फेस्टिव ऑफ़र 2022 के तहत 2600 शहरों में 70 से ज्यादा राष्ट्रीय ऑफर के साथ-साथ 1550 क्षेत्रीय और हाइपरलोकल ऑफ़र भी मिलेंगे। इस फेस्टिव ऑफर में कस्टमर्स को बहुत सारे पार्टनर ब्रांड्स में 22.5 प्रतिशत कैशबैक का फायदा उठा सकते हैं।

विशेष साझेदारी ऐमजॉन के साथ

ऐमजॉन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के लिए एसबीआई कार्ड ने कंपनी के साथ स्पेशल पार्टनरशिप की हैं। ये वर्ष के सबसे बड़े ऑनलाइन सेल आयोजनों में से एक है, जो 03 अक्टूबर, 2022 तक जारी रहने वाला है। इसके साथ ही एसबीआई में अपने कस्टमर्स के लिए देश और विदेश के करीब 28 प्रमुख साझेदार ब्रांडों के सहयोग से कई तरह के ऑफर पेश किए हैं। इसमें सैमसंग मोबाइल, विशाल मेगा मार्ट, पैंटालून्स, रेमंड्स, एल जी, रिलायंस ज्वेल्स, मेक माय ट्रिप, कैरेटलेन, हीरो मोटर्स और इसी तरह बहुत सारे ब्रांड्स शामिल हैं।