Fedbank Financial Services IPO : फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज का आईपीओ 22 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। इन्वेस्टर्स को इसमें निवेश करने के लिए 24 नवंबर तक का मौका दिया गया है। यानी इसमें इन्वेस्ट करने के लिए आपको सिर्फ दो दिन का समय मिलेगा। इस फाइनेंशियल सर्विस आईपीओ को लाकर फेडबैंक पब्लिक इश्यू के जरिए 1092.26 करोड़ रुपए जुटाने की सोच रही है। आपको बताते चलें की एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ एक दिन पहले ही 21 नवंबर को खोल दिया जाएगा। इश्यू के लिए प्राइस बैंड 133 रुपए से लेकर 140 रुपए प्रति शेयर तक तय किया गया है। इस आर्टिकल में हम आपको इस आईपीओ से जुड़ी अन्य जानकारी भी दे रहे हैं, आइए देखते हैं।

Advertisement

फेडबैंक यह आईपीओ इस लिए ला रहा है, क्यूंकि बैंक का लक्ष्य इस आईपीओ के जरिए 1092.26 करोड़ रुपए जुटाने का है। पब्लिक इश्यू के तहत 600.77 करोड़ रुपए के 4.29 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इतना ही नहीं, बैंक सेलिंग शेयरहोल्डर्स द्वारा 492.26 करोड़ रुपए की कीमत वाले 3.51 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री ओएफएस यानी ऑफर फॉर सेल के तहत की जाएगी। आपको बताते चलें कि इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजेर की भूमिका में जोएम फाइनेंशियल,आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, इक्विरस कैपिटल प्राइवेट और बीएनपी पारिबा हैं। वहीं इसका रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया है।

Advertisement

कंपनी ने अपने ही एम्प्लॉइज के लिए 10 करोड़ रुपए की कीमत के शेयर रिजर्व कर लिए हैं। उन्हें यह शेयर फाइनल ऑफर प्राइस से 10 रुपए प्रति शेयर कम की कीमत पर मिलेंगे। आ रही जानकारी के मुताबिक नेट ऑफर प्राइस का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए है, वहीं 15 फीसदी हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल के लिए और बाकी का 35 फीसदी रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए आरक्षित किया गया है।

Advertisement

अगर हम बात करते हैं लॉट साइज की तो कम से कम 107 इक्विटी शेयरों और उसके बाद मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। रिटेल इन्वेस्टर्स यानी खुदरा निवेशकों को कम से कम 133 रुपए की कीमत वाले 107 शेयर खरीदने होंगे, जिनकी कुल कीमत करीब 14,231 रुपए होगी। यानी 14,231 रुपए मिनिमम इन्वेस्टमेंट अमाउंट है। मुंबई स्थित एनबीएफसी भविष्य की पूंजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए और अपने टियर-I कैपिटल बेस को बढ़ाने के लिए इस नए इश्यू से मिली हुई इनकम का इस्तेमाल करेगा। आईपीओ शेड्यूल के हिसाब से, फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों की लिस्टिंग 5 दिसंबर तक होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement

आपको बताते चलें की फेड बैंक फाइनेंशियल सर्विसेज (फेडफिना) को फेडरल बैंक द्वारा प्रमोट किया गया है। यह एक रिटेल फोकस्ड नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी) है। यह कंपनी एमएसएमई और उभरते हुए सेल्फ एंप्लॉयड इंडिविजुअल सेक्टर की जरूरतों को पूरा करने पर अपना ध्यान केंद्रित करती है। आपको बताते चलें की फेडफिना दक्षिणी और पश्चिम क्षेत्र में अपनी जबरदस्त और मजबूत उपस्थिति दर्ज कर चुका है। इसके साथ ही पूरे भारत के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी इसकी मौजूदगी है। रिपोर्ट के मुताबिक इस कंपनी की कुल 584 ब्रांच पूरे भारत में मौजूद हैं। इन 584 शाखों से यह कंपनी 17 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के 190 जिलों को कवर करती है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Business Idea: इस पौधे की खेती कराएगी मोटी कमाई, जानिए कैसे