FD: इन प्रमुख 5 बैंकों ने सितंबर 2023 में अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरों में संशोधन किया है। सितंबर में एफडी की ब्याज दरों में संशोधन करने वाले बैंकों की सूची में डीसीबी बैंक, एक्सिस बैंक, आईडीबीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और यस बैंक शामिल हैं।

Advertisement

यह बात ध्यान देने वाली है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुवाई वाली
छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक 4-6 अक्टूबर, 2023 को निर्धारित की गई है।

Advertisement

इस पर लोग उत्सुकता से नजर रखेंगे। क्योंकि कई सारे बैंक बैठक के बाद एफडी एफडी ब्याज दरों में संशोधन करने का ऑप्शन का चयन करते हैं तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।

आईडीबीआई बैंक

बैंक 7 दिनों से 10 साल के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 3 फीसदी से लेकर 6.80 फीसदी के बीच ब्याज दरों की पेशकश करता है। वही, सीनियर सिटीजन को बैंक 3.50 फीसदी से 7.30 फीसदी एफडी ब्याज दर की पेशकश करता है। बैंक ने 15 सितंबर 2023 से अपनी एफडी ब्याज दरों में संशोधन पेश किया।

Advertisement

आईडीबीआई बैंक के सामान्य ग्राहक 1 से 2 साल की अवधि के लिए एफडी पर अधिकतम 6.8 फीसदी ब्याज दर प्राप्त कर सकते हैं और समान अवधि के लिए सीनियर सिटीजन को 7.3 फीसदी ब्याज दर मिल सकती है।

डीसीबी बैंक

एमपीसी बैठक से पहले बैंक ने एफडी ब्याज दरों में संशोधन करके अपने ग्राहकों को आश्चर्यचकित कर दिया। डीसीबी बैंक ने अपने निवासी, एनआरई और एनआरओ सेविंग बैंक खाते की ब्याज दर को संशोधित किया। इसके बाद अब ग्राहक अकाउंट में 10 लाख रु से 2 करोड़ रु से कम की शेष राशि पर 8 फीसदी की अधिकतम ब्याज दर प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement

अब नियमित ग्राहकों को 25 महीने से 26 महीने की अवधि वाली एफडी के लिए 7.90 फीसदी की उच्चतम ब्याज दर मिल सकती है, जबकि सीनियर सिटीजन को 2 करोड़ रु से कम के एकल जमा के लिए 8.50 फीसदी ब्याज दर मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीनियर सिटीजन को अतिरिक्त ब्याज दर मिलेगी जो सभी अवधियों के लिए मानक दर से 50 आधार अंक ज्यादा है।

Advertisement

एक्सिस बैंक

एक्सिस बैंक ने 2 करोड़ रु कम की जमा राशि के लिए चुनिंदा अवधि पर अपनी एफडी ब्याज दरों में करीब 50 आधार अंक की कमी की है। बैंक की नई एफडी ब्याज दरें 15 सितंबर, 2023 से प्रभावी हो गईं।

ब्याज दरों में संशोधन के बाद बैंक 7 दिन से 10 वर्ष में मैच्योर होने वाली जमा पर 3 फीसदी से 7.10 प्रतिशत के बीच ब्याज दरें प्रदान करता है।

Advertisement

यस बैंक

अपने ग्राहकों के लिए बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरों को संशोधित कर दिया है। यस बैंक ने 2 करोड़ रु से कम की जमा के लिए एफडी ब्याज दरों में संशोधन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसने 4 सितंबर, 2023 को अपनी एफडी ब्याज दरों में संशोधन किया है।

कोटक महिंद्रा बैंक

कोटक महिंद्रा बैंक ने भी 2 करोड़ रु से कम की जमा राशि के लिए अपनी एफडी की ब्याज दरों को भी अपडेट किया है और नई दरें 13 सितंबर, 2023 से प्रभावी हो गई हैं।