FASTag Rules From 1 August: जुलाई का महीना आज खत्म हो जाएगा। अगले महीने अगस्त में एक बड़ा बदलाव फास्टैग से जुड़ा हुआ भी होने वाला है। फास्टैग को लेकर NPCI ने कुछ दिशा-निर्देश जारी किए है। आइए इसके बारे में आपको जरूरी जानकारी देते हैं।
1 अगस्त से बदल जाएगा ये नियम
टोल टैक्स पर गाड़ियों की भीड़ को कम करने के लिए फास्टैग बनाया गया था, जिसके जरिए टोल टैक्स पर फास्टैग के जरिए टोल कटता है लेकिन 1 अगस्त से नया नियम लागू हो रहा है।
अब कंपनियों के पास एनपीसीआई की सभी शर्तों को पूरा करने के लिए 1 अगस्त से 31 अक्टूबर तक का समय है। इस बीच कंपनियों को 3-5 साल पुराने फास्टैग की केवाईसी कराना अनिवार्य है, फास्टैग रखने वालों को इस बात का खास ख्याल रखना है, जिनकी केवाईसी नहीं हुई है, वो 1 अगस्त से इसे कर सकते हैं।
फास्टैग से जुड़े हुए इन नियमों का रखें ध्यान
1 अगस्त से आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि 5 साल पुराने फास्टैग को बदलना है। इसके साथ-साथ 3 साल पुराने फास्टैग की केवाईसी करवानी होगी।
फास्टैग से वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर को जोड़ना भी 1 अगस्त से जरूरी है। नया व्हीकल लेने के बाद 90 दिन में नंबर अपडेट करना, फास्टैग प्रोवाइडिंग कंपनियों को डाटाबेस वेरिफाई करना, कार के साइड और सामने की साफ फोटो अपलोड, मोबाइल नंबर से फास्टैग का लिंक होना और 31 अक्टूबर 2024 तक केवाईसी नियम को पूरा करना।
ये नियम भी 1 अगस्त से बदलेंगे
1 अगस्त से Google Maps अपनी सर्विस चार्ज 70% तक कम कर रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा पार्टनर जुड़ पाएं। इसके साथ ही, बिलिंग डॉलर से रुपये में बदल जाएगी। लेकिन इसके लिए आम जनता को कोई नया चार्ज नहीं देना होगा, यानी Google Maps के रोजमर्रा के यूज पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।
इसके अलावा एचडीएफसी बैंक ने भी क्रेडिट कार्ड से जुड़े हुए नियमों में बदलाव करने का फैसला लिया है। इसके अलावा अगस्त के महीने में बैंकों में पूरे 13 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी।
More Articles
- दिल्ली मेट्रो अपडेट: आज से सभी स्टेशन खुले, भीड़ से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
- दिल्ली मेट्रो अलर्ट: आज 18 स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें