नई दिल्ली, अप्रैल 26। आज के समय में कोई भी 4जी से कम पर इंटरनेट का इस्तेमाल करना पसंद नहीं करता है। शहरों के अलावा गांवों में भी अब 4जी का विस्तार हो चुका है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि अब देश में 5जी इंटरनेट आने की उम्मीद बढ़ गयी है और लोग अपने स्मार्टफोन अपडेट कर रहे हैं। मगर अकसर देखा गया है कि फोन में 4जी इंटरनेट हो तो भी कभी-कभी डेटा की स्पीड बहुत कम हो जाती है। ऐसा कई कारणों से हो सकता है कि आप 4जी इंटरनेट पैक रिचार्ज कराएं, मगर आपके फोन में इंटरनेट की स्पीड उतनी न आए, जितनी आनी चाहिए। ऐसा क्यों हो सकता है और कैसे आप इस दिक्कत से मुक्ति पा सकते हैं हम इसके जरूरी टिप्स देंगे।
अगर आपके फोन में इंटरनेट तेज नहीं चल रहा है तो सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग चेक करें। अगर आपके मोबाइल में इंटरनेट बहुत हल्की स्पीड पर चल रहा है तो फोन की सेटिंग में जाएं और देखें कि वहां नेटवर्क सेटिंग के ऑप्शन में प्रीफेयर्ड नेटवर्क टाइप ऑफ नेटवर्क में 4जी या एलटीई है या नहीं। अगर न हो तो वहां इनमें से उपलब्ध ऑप्शन को चुनें।
जब आप अपने फोन में इंटरनेट चलाते हैं तो उसमें ढेर सारी जंक फाइलें जमा हो जाती हैं। इससे आपके फोन में कैशे फुल हो सकता है। इसके नतीजे में आपका स्मार्टफोन फोन स्लो हो जाएगा और आपके डेटा की स्पीड भी कम हो जाएगी। इसलिए कैशे को क्लियर करना जरूरी है। आप ये काम समय-समय पर करते रहें। ऐसा करने से संभव है कि आपके फोन पर इंटरनेट की स्पीड बढ़ जाएगी।
स्मार्टफोन में एपीएन यानी एक्सेस पॉइंट नेटवर्क बहुत जरूरी होता है। अगर आपके इंटरनेट की स्पीड कम हो जाए तो बढ़ाने के लिए एपीएन की सेटिंग चेक कर लें। हाई स्पीड इंटरनेट के लिए ये जरूरी है कि आपका एपीएन सही हो। आप सेटिंग जाकर आसानी से एपीएन को सेट कर सकते हैं।
टेलिकॉम कंपनियां डेली डेटा की लिमिट तय करती हैं। जैसे कि आपको 2 या 3 जीबी डेटा मिलना तय होता है। उसके बाद भी कंपनियां आपको डेटा देती हैं। मगर स्पीड कम कर देती हैं। आम तौर पर कंपनियां डेटा लिमिट पूरी होने पर 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा देती हैं। अगर आपकी डेली लिमिट पूरी हो गयी है तो हो सकता है कि आपकी डेटा स्पीड इस वजह से कम हो गयी हो।
कई ऐसी फालतू ऐप होती हैं जो बैकग्राउंड में चलती रहती हैं। ये आपका डेटा बर्बाद करती हैं। इन्हें सेटिंग में जाकर बंद कर दें। साथ ही ब्राउजर में डेटा सेव मोड चालू कर लें। डेटा स्पीड बढ़ाने के लिए ये भी एक कारगर उपाय है।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति