Punjab: मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से गेहूं की बिजाई का सीजन नजदीक आने के मद्देनजर प्रदेश के किसानों को गेहूं के करीब दो लाख क्विंटल प्रमाणित बीज मुहैया करवाए जाएंगे।

Advertisement

पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने शनिवार को बताया कि रबी के सीजन के दौरान किसानों को बीजों की कुल कीमत पर 50 प्रतिशत सब्सिडी या प्रति क्विंटल अधिकतम 1 हजार रु सब्सिडी के हिसाब से प्रमाणित बीज मुहैया करवाए जाएंगे।

Advertisement

कृषि मंत्री की तरफ से बताया गया है कि गेहूं के बीज की खरीद के समय किसानों को कीमत में से सब्सिडी की रकम घटाने के बाद बची हुई राशि ही अदा करनी होगी।

राज्य के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां की तरफ से बताया गया है कि एक किसान को सब्सिडी वाला बीज अधिकतम 5 एकड़ (2 क्विंटल) क्षेत्रफल के लिए मुहैया करवाया जाएगा।

Advertisement

कृषि मंत्री ने बताया कि सब्सिडी वाले बीजों के वितरण के समय अनुसूचित जातियों, छोटे (2.5 एकड़ से 5 एकड़) और सीमांत किसानों (2.5 एकड़ तक) को प्राथमिकता दी जायेगी।

कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां की तरफ से बताया गया है कि इस सब्सिडी का फायदा लेने के लिए इच्छुक किसान 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपने आवेदन निर्धारित प्रोफॉर्मे में जमा करवा सकते हैं।

Advertisement

कृषि मंत्री ने बीज एजेंसियों के सम्बन्धित अधिकारियों/ कर्मचारियों के साथ-साथ जिला और ब्लॉक स्तर के कृषि अफसरों को सख्त चेतावनी दी है कि बीजों के वितरण के दौरान हेरा फेरी करने वाले किसी भी अधिकारी / कर्मचारी को बख्शा नहीं जायेगा।

विशेष मुख्य सचिव केएपी सिन्हा की तरफ से कहा गया है कि कृषि विभाग ने किसानों को अनुदानित दर पर गेहूं बीज उपलब्ध कराने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सभी सरकारी / अर्ध सरकारी बीज उत्पादन एजेंसियां और उनके अधिकृत डीलर अनुदानित प्रमाणित गेहूं बीज की बिक्री की अनुमति देंगे और वे इस पोर्टल पर पंजीकरण भी कराएंगे।