नई दिल्ली, मई 26। मल्टी-कैप फंड अलग-अलग इंडस्ट्री के लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों में निवेश करते हुए एक डायवर्सिफाई पोर्टफोलियो बनाते हैं। ये फंड निवेशकों के लिए बढ़िया रिटर्न जनरेट करने के लिए अलग-अलग मार्केट कैपिटल में निवेश करके लाभ उठाते हैं। मल्टी-कैप म्यूचुअल फंड को लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों में कम से कम 25 फीसदी निवेश करने की आवश्यकता होती है। यहां हम 60 फीसदी से अधिक रिटर्न के साथ दूसरे सबसे अच्छे प्रदर्शन करने वाले एक मल्टी-कैप फंड की जानकारी साझा करने जा रहे हैं।
यह मल्टी-कैप इक्विटी फंड एक 5 साल पुराना फंड है जिसे 11 मई 2017 को महिंद्रा मैन्युलाइफ म्यूचुअल फंड द्वारा लॉन्च किया गया था। यह अपनी कैटेगरी का एक स्मॉल साइज का फंड है। इस फंड की मौजूदा एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 1151.41 करोड़ रुपये है। 25 मई 2022 तक इसकी नेट एसेट वैल्यू (एनएवी) 20.488 रुपये है।
इसका एक्सपेंस रेशियो (ईआर) 0.5 फीसदी है, जो तुलना करने पर इसकी कैटेगरी के औसत ईआर से कम है। यह निवेश के लिए एक ओपन-एंडेड अत्यधिक जोखिम भरा रेटेड फंड है। वैसे रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने इसे 4-स्टार रेटिंग दी है। निफ्टी 500 मल्टी-कैप 50:25:25 टीआरआई फंड का बेंचमार्क है। इस फंड में निवेश 1,000 रुपये से शुरू होता है। ये इसकी न्यूनतम निवेश आवश्यक राशि है, जबकि एसआईपी के लिए न्यूनतम आवश्यक राशि 500 रुपये है।
इस फंड में कोई लॉक-इन अवधि नहीं है। हालांकि निवेश के 365 दिनों के भीतर रिडेम्पशन करने पर 1 फीसदी चार्ज लगता है। आगे जानिए फंड का रिटर्न कितना रहा है।
चेक करें रिटर्न
इस फंड का एक बार में निवेश की गयी राशि पर एब्सॉल्यूट रिटर्न देखें तो 1 साल में 11.17 फीसदी, 2 साल में 106.75 फीसदी, 3 साल में 77.69 फीसदी, 5 साल में 103.93 फीसदी और शुरुआत से 104.88 फीसदी रहा है। एक बार में निवेश की गयी राशि पर सालाना रिटर्न 1 साल में 11.17 फीसदी, 2 साल में 43.57 फीसदी, 3 साल में 21.08 फीसदी, 5 साल में 15.31 फीसदी और शुरुआत से 15.29 फीसदी रहा है।
फंड का एसआईपी पर एब्सॉल्यूट रिटर्न देखें तो 1 साल में निगेटिव 4.15 फीसदी, 2 साल में 25.47 फीसदी, 3 साल में 43.74 फीसदी और 5 साल में 62.21 फीसदी रहा है। एसआईपी पर सालाना रिटर्न 1 साल में निगेटिव 7.62 फीसदी, 2 साल में 23.54 फीसदी, 3 साल में 25.06 फीसदी और 5 साल में 19.44 फीसदी रहा है।
भारतीय शेयरों में फंड का 96.2 फीसदी निवेश है, जिसमें 47.36 फीसदी लार्ज-कैप शेयरों में, 19.41 फीसदी मिड-कैप शेयरों में और 22.79 फीसदी स्मॉल-कैप शेयरों में है। फंड का अधिकांश पैसा फाइनेंशियल, पावर, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर स्टेपल और टेक्नोलॉजी क्षेत्रों में निवेश किया जाता है। इस कैटेगरी के अन्य फंड्स की तुलना में फंड ने फाइनेंशियल और एनर्जी सेक्टर में कम निवेश किया है। फंड की टॉप होल्डिंग्स में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड, आईटीसी लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और इंफोसिस लिमिटेड शामिल हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!