नई दिल्ली। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का 'निल' रिटर्न दाखिल करने वाले टैक्स पेयर्स अब जुलाई के पहले सप्ताह से एसएमएस से बिक्री का मासिक व तिमाही विवरण यानी 'जीएसटीआर-1' भेज सकेंगे। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने इसकी जानकारी दी। सीबीआईसी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार इससे 12 लाख से अधिक पंजीकृत करदाताओं के लिये जीएसटी का अनुपालन काफी आसान हो जाएगा। अभी इन करदाताओं को हर महीने या हर तिमाही में साझा पोर्टल पर अपने खाते में लॉग इन करना पड़ता था। इसके बाद इनको बिक्री विवरण फॉर्म 'जीएसटी रिटर्न-1' भरकर दाखिल करना करना पड़ता था।

Advertisement

इस नंबर पर करना होगा एसएमएस

सीबीआईसी ने कहा कि जीएसटीआर-1 दायर करने को इच्छुक करदाताओं को एसएमएस सुविधा शुरू करने के लिये 14409 पर एसएमएस भेजना होगा। सीबीआईसी ने कहा कि इस तरीके से दायर किये गये विवरण को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर 'वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी)' भेजकर सत्यापित कर लिया जाएगा। इससे देश के लाखों जीएसटी पंजीकृत कारोबारियों को राहत हो जाएगी। वहीं जीएसटी का अनुपालन बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

Advertisement

बढ़ा दिया जीएसटी

देश में खाने के ज्यादातर सामान पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दर पांच फीसदी है। हाल ही में अथॉरिटी ऑफ एडवांस रूलिंग की कर्नाटक पीठ ने पराठे पर 18 फीसदी जीएसटी लगाने का फैसला किया गया था। अब पॉपकॉर्न को सामान्य खाने से हटाकर खास क्लब में शामिल किया गया है। पॉपकॉर्न पर भी 18 फीसदी की दर से जीएसटी लगाया गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें : जीएसटी : जानें महीने के हिसाब से कलेक्शन और चिंता का कारण