Best Shares of the Week : 13 जनवरी को समाप्त कारोबारी हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स 360 अंक से अधिक चढ़ कर 60,261 पर और निफ्टी 50 लगभग 100 अंक बढ़ कर 17,957 पर बंद हुआ। अस्थिरता के बीच शेयर बाजार में बीते हफ्ते आधा प्रतिशत की बढ़त हुई, जिसके पीछे केंद्रीय बैंकों की तरफ से आक्रामक पॉलिसी को कम करने और आईटी कंपनियों के अच्छे तिमाही आय नतीजों के साथ-साथ मुद्रास्फीति की चिंताओं के कम होने जैसे कारण रहे। हालांकि आईटी कंपनियों के सतर्क अनुमान और एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशकों) की लगातार बिकवाली से शेयर बाजार में तेजी सीमित रही। बीते हफ्ते टेक्नोलॉजी, मेटल, ऑटो और चुनिंदा बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विस शेयरों ने शेयर बाजार को ऊपर उठाया, जबकि एफएमसीजी और चुनिंदा इंफ्रा शेयरों में बिकवाली देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.33 फीसदी की गिरावट आई, जबकि स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों का पैसा 5 ही दिन में दोगुने से अधिक कर दिया। आगे जानते हैं इन शेयरों के नाम।
श्रीराम एएमसी एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 129.42 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 108.97 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 100.90 रु से 210.85 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 10 फीसदी की उछाल के साथ 210.85 रु पर बंद हुआ। 108.97 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु करीब 2.09 लाख रु हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
लुहारुका मीडिया : 68.77 फीसदी
लुहारुका मीडिया ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 2.69 रु से 4.54 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 68.77 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 42.36 करोड़ रु है। 5 दिन में 68.77 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 19.79 फीसदी की उछाल के साथ 4.54 रु पर बंद हुआ।
रेट्रो ग्रीन भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 67.55 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 10.20 रु से 17.09 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 67.55 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 8.25 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की मजबूती के साथ 17.09 रु पर बंद हुआ।
जेनेरिक इंजीनियरिंग ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 34 रु से 53.90 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 58.53 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 227.55 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 4.77 फीसदी की कमजोरी के साथ 53.90 रु पर बंद हुआ।
फर्स्ट फिनटेक ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 4.81 रु से 7 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 45.53 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 7.28 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 4.48 फीसदी की तेजी के साथ 7 रु पर बंद हुआ।
More Articles
- Indo-MIM IPO अलॉटमेंट: आज जारी हो रहा है स्टेटस, क्या आपको शेयर मिले? ऐसे चेक करें
- SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव
- Manipal Health IPO: आज बंद हो रहा है इश्यू, क्या Apollo और Fortis के शेयरों में आएगी बड़ी हलचल?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?