Small Cap Stocks to Buy: यहां पर हम आपको दो ऐसे स्मॉल कैप स्टॉक्स की जानकारी दे रहे हैं, जिनमें आप पैसे इन्वेस्ट करके कम समय में जबरदस्त कमाई कर सकते हैं। इन्हें एक्सपर्ट्स द्वारा भी पिक किया गया है। रिपोर्ट्स की माने तो इन स्टॉक ने 3 हीने के अंदर 40% तक का जबरदस्त रिटर्न दिया है। यहां पर हम आपको एक्सपर्ट टारगेट और स्टॉप लॉस की भी डिटेल के बारे में बताने जा रहे हैं। इन स्टॉक में एक्सचेंज करके आप शॉर्ट टर्म में जबरदस्त रिटर्न का सकते हैं। यहां पर मौजूद कंपनियां आईटी सॉल्यूशन और कंसलटिंग,रोबोटिक्स और मशीन लर्निंग के साथ रेलवे के मशीन कंपोनेंट बनाने के लिए भी जानी जाती हैं।
आपको बताते चले की दो दिनों के तेजी के बाद हफ्ते के आखिरी बिजनेस सेशन में सेंसेक्स 187 अंक फिसल गया और 65794 पर रहा वहीं 33 अंकों की गिरावट दर्ज करने के बाद निफ्टी 19731 अंकों पर बंद हुआ। एक एक्सपर्ट ने कैश मार्केट में निवेशकों के लिए दो स्मॉल कैप स्टॉक्स का सुझाव दिया है, इनमें पिट्टी इंजीनियरिंग और डेटामेटिक्स शामिल हैं।
जानिए पिट्टी इंजीनियरिंग शेयर प्राइस टार्गेट
एक्सपर्ट ने स्मॉल कैप इंजीनियरिंग कंपनी (पिट्टी इंजीनयरिंग) को शॉर्ट टर्म के लिए चुना है। अभी इसके शेयर की कीमत 697 रुपए की है। आपको बताते चले कि इस कंपनी की बिजनेस का बड़ा हिस्सा रेलवे सेक्टर के साथ है। यह कंपनी वंदे भारत ट्रेन के लिए मशीन कॉम्पोनेंट्स बनती है। इसके अलावा यह कंपनी पावर सेक्टर और रिन्यूएबल एनर्जीके क्षेत्र में भी कई सारे मशीन कंपोनेंट बनाने के लिए जान जाती है। इसके सितंबर क्वार्टर का रिजल्ट काफी जबरदस्त रहा। एक्सपर्ट के मुताबिक आप इस पर 750 रुपए का टारगेट और 680 रुपए का स्टॉप लॉस रख सकते हैं। पिछले 3 महीने में इस स्टॉक ने 40 प्रतिशत का रिटर्न भी दिया है।
जानिए डेटामैटिक शेयर प्राइस टारगेट
वहीं अगर बात करते हैं दूसरी कंपनी के प्राइस टारगेट की तो एक्सपर्ट के मुताबिक यह दूसरी आईटी सर्विस और कंसलटिंग कंपनी है। इस कंपनी का नाम डेटामेटिक्स है। यह शेयर 612 रुपए पर बंद हुआ। अगर आपको इस कंपनी के बारे में जनकारी नहीं है, तो हम बताते चलें कि यह कंपनी डेटा मैनेजमेंट, रोबोटिक्स, मशीन लर्निंग, बीपीओ, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस संबंधित सेक्टर में काम करती है। यह कंपनी इस समय मौजूद सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले सेक्टर में सर्विस प्रोवाइडर का काम कर रही है।
अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया समेत कई बड़े देशों में भी इस कंपनी के स्टॉक की मौजूदगी है। विशेषज्ञ के मुताबिक अगर आप इसमें इन्वस्ट कर रहे हैं, तो आपको 585 का स्टॉप लॉस रखना चाहिए। वहीं बात करें टारगेट की तो आप इसके टारगेट को 640 रुपए तक रख सकते हैं। इस हफ्ते इस कंपनी के स्टॉक में 7 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। वहीं बात करें पिछले 3 महीने की तो इस कंपनी के शेयर में करीब 11 परसेंट का उछाल देखा गया है।
डिस्क्लेमर: यहां पर दी गई जानकारी एक्सपर्ट द्वारा दी गई है। इन स्टॉक में निवेश करने से पहले आप मार्केट के जोखिम को समते हुए सलाह जरूर ले लें।
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत