नई दिल्ली, नवंबर 21। इस समय दिल्ली में पेट्रोल का रेट 103.97 रु प्रति लीटर है। जबकि मुंबई में पेट्रोल 110 रु के आस पास है। यानी बाइक चलाना काफी महंगा साबित हो रहा है। दिवाली से एक दिन पहले सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। वरना पेट्रोल के दाम और भी अधिक थे। दूसरी तरफ 17 दिन से डीजल के साथ साथ पेट्रोल के दाम नहीं बदले हैं। बावजूद इसके पेट्रोल काफी महंगा है। ऐसे में यदि आप नयी बाइक खरीदना चाहते हैं तो ऐसी बाइक खरीदें जो ज्यादा से ज्यादा माइलेज दे। यहां हम आपको ऐसी ही 3 बाइकों की जानकारी देंगे, जो 90 किमी तक माइलेज देती हैं।

Advertisement

बजाज सीटी 100

बजाज सीटी 100 काफी पुरानी बाइक है। इसे भारत में काफी पसंद किया जाता है। ये काफी स्टाइलिश और दमदार माइलेज वाली मोटरसाइकिल है। इस बाइक को बजाज तीन वेरिएंट में लॉन्च कर चुकी है। ये बाइक सिंगल सिलेंडर वाले 102 सीसी के इंजन के साथ आती है, जो एयर कूल्ड तकनीक पर बेस्ड है। बता दें कि बजाज सीटी 100 का इंजन 7.77 बीएचपी की पावर के साथ 8.34 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है।

Advertisement
माइलेज और कीमत

बात करते हैं बजाज सीटी 100 की कीमत तो इस बाइक की शुरुआती कीमत 53,696 रुपये है। इसके इंजन को 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ लैस किया गया है। ये बाइक आपको 89.5 किमी तक का माइलेज दे सकती है। यानी आप 1 लीटर पेट्रोल में 89.5 किमी तक सफर कर सकते हैं। बजाज सीटी 100 के फ्रंट और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक है।

बजाज प्लेटिना

बजाज प्लेटिना भी बजाज ऑटो की सबसे अधिक माइलेज देने वाली बाइकों में से एक है। ये बाइक माइलेज के लिए जानी जाती है। इस बाइक को भी बजाज 3 वेरिएंट में पेश कर चुकी है। इसमें सिंगल सिलेंडर का 102 सीसी वाला इंजन दिया गया है। ये एक एयर कूल्ड तकनीक पर बेस्ड एक डीटीएसआई इंजन है, जो 7.9 पीएस की पावर के साथ 8.3 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है।

बजाज प्लेटिना की कीमत और माइलेज

बात करें बजाज प्लेटिना की माइलेज की तो यह बाइक 86 किलोमीटर किमी तक का माइलेज दे सकती है। यानी आप 1 लीटर पेट्रोल में बजाज प्लेटिना से 86 किमी तक सफर कर सकते हैं। इस मोटरसाइकिल की शुरुआती कीमत 53,915 रुपये है। वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 63,578 रुपये है।

टीवीएस स्टार सिटी प्लस

टीवीएस स्टार सिटी प्लस एक शानदार और दमदार माइलेज वाली मोटरसाइकिल है। आप इस बाइक से एक लीटर पेट्रोल में 86 किमी तक का सफर कर सकते हैं। यानी ये बाइक 86 किमी तक का माइलेज देती है। ये बाइक 2 वेरिएंट में पेश की गयी है। इसमें भी 109.7 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन है। ये बाइक 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। कीमत की बात करें तो टीवीएस स्टार सिटी प्लस की शुरुआती कीमत 69,505 रुपये है। जबकि इसके मुख्य मॉडल का दाम 72,005 रुपये है। टीवीएस स्टार सिटी प्लस टीवीएस मोटर की प्रमुख बाइकों में से एक है।